1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलू में मिलाएं ये खास चीज और 5 मिनट में पाएं टाइट स्किन, 3 दिन के अंदर दिखेगा फर्क

आलू में मिलाएं ये खास चीज और 5 मिनट में पाएं टाइट स्किन, 3 दिन के अंदर दिखेगा फर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 03:04 pm IST

स्किन प्रॉब्लम देखने में छोटी लगती है लेकिन अगर आप इसे इग्नोर करते रहें तो यह कब बड़ी हो जाए पता नहीं चलता। बढ़ती उम्र के साथ लूज स्किन आपकी ब्यूटी को खराब कर सकती है। ऐसे में आप ब्यूटी पार्लर तो कई महंगे ट्रिटमेंट आप लेना शुरु करते हैं लेकिन इन महंगे ट्रीटमेंट का असर कुछ दिनों तक ही रहता है फिर छूमंतर हो जाता है।

स्किन को इस से करें...- India TV Hindi
स्किन को इस से करें टाइट

नई दिल्ली: स्किन प्रॉब्लम देखने में छोटी लगती है लेकिन अगर आप इसे इग्नोर करते रहें तो यह कब बड़ी हो जाए पता नहीं चलता। बढ़ती उम्र के साथ लूज स्किन आपकी ब्यूटी को खराब कर सकती है। ऐसे में आप ब्यूटी पार्लर तो कई महंगे ट्रिटमेंट आप लेना शुरु करते हैं लेकिन इन महंगे ट्रीटमेंट का असर कुछ दिनों तक ही रहता है फिर छूमंतर हो जाता है।  लेकिन आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर आप घर में ही खूबसूरत और टाइट स्किन पा सकते हैं।

बढ़ती उम्र या फिर कमजोरी के कारण कुछ लोगों के चेहरे की त्वचा ढीली पड़ जाती है। कम उम्र में ढीली त्वचा के कारण कुछ लड़कियां उम्र से पहले ही बूढ़ी लगने लगती हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए कुछ लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। आज हम आपकी इस समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आएं हैं। जिनके इस्तेमाल से धीरे-धीरे त्वचा में कसावट आनी शुरू हो जाएगी। 

घर में ही बनाए ये खास लोशन

स्किन प्रॉब्लम को आप इस उपाय से तुरंत दूर कर सकते हैं। एक टेबल स्पून आलू का जूस बना ले और उसमें एक टेबल जूस टमाटर जूस मिला लें। फिर इन दोनों जूस को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

साथ ही इस लोशन को इस्तेमाल करने से पहले रोज वाटर से चेहरा अच्छे से साफ करें। पहले कॉटन में रोज वाटर लेकर चेहरा को साफ करना है।

आपको बता दें कि रोज वॉटर हमारी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। रोज वॉटर से साफ करने के बाद इस आलू एंड टमाटर लोशन को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाना है। इस लोशन से आपके स्किन के दाग-धब्बे ठीक हो जाएंगे। टमाटर और आलू से चेहरे की सारी झुर्रियां ठीक हो जाती है। इस लोशन को चेहरे पर 5 मिनट तक रखें फिर इसे साफ पानी से धो लें। जब ये अच्छे से सुख जाएतो इसे साफ पानी से धो लें।

ऐसा अगर आप सप्ताह में तीन बार करते हैं तो फेस के सारे दाग-धब्बे ठीक हो जाएंगे। और आपके चेहरा दमकने लगेगा साथ ही ग्लो करने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल