1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भूमि पेडनेकर लहंगे में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस को भाया लेटेस्ट फोटोशूट

भूमि पेडनेकर लहंगे में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस को भाया लेटेस्ट फोटोशूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 01:49 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया में छाई हुई है। देखें लेटेस्ट फोटोशूट।

भूमि पेडनेकर लहंगे में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस को भाया लेटेस्ट फोटोशूट- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर लहंगे में नजर आईं ग्लैमरस, फैंस को भाया लेटेस्ट फोटोशूट Image Source : INSTAGRAM/BHUMIPEDNEKAR

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से सोशल मीडिया में छाई हुई है।  अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण लोगों के दिलों में राज़ कर रही हैं। भूमि के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से लहंगा पहने हुए नजर आईं। 

भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है। भूमि के लुक की बात करें तो उन्होंने लाइट पर्पल कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें हैवी इंब्राइड्री की गई है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेक का खूबसूरत ब्लाउज पहना। वहीं एक साइड से मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। 

दीया मिर्जा ने अपनी शादी में पहनीं इस फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह बनारसी सिल्क साड़ी

भूमि पेडनेकर ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, पीच लिपस्टिक के साथ बालों को हल्का कर्ल करके ओपन किया हुआ है। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो खूबसूरत चोकर कैरी किया। 

फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भूमि का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। ताहिरा कश्यप सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया। 

Miss India Runner Up: कभी धोए बर्तन तो कभी भूखे पेट पड़ा सोना.. ऑटोरिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह का सफर

भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'बधाई दो' में नजर आने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल