1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर से ट्रेंड में आई कार्गो पैंट्स, कार्तिक आर्यन से लेकर ऋतिक रोशन ने यूं किया कैरी

एक बार फिर से ट्रेंड में आई कार्गो पैंट्स, कार्तिक आर्यन से लेकर ऋतिक रोशन ने यूं किया कैरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 08:17 pm IST

नई स्टाइल और नए लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी अपने आप में एक कला है। अगर बात करे यूथ की तो वे पुराने फैशन को एक बार फिर ट्रेंड में लाते नजर आ रहे हैं।

vicky kausha;, ayushman khurana, kartik aaryan- India TV Hindi
विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन

फैशन का ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है। नई स्टाइल और नए लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी अपने आप में एक कला है। अगर बात करे यूथ की तो वे पुराने फैशन को एक बार फिर ट्रेंड में लाते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर कार्गो पैंट्स फैशन का अहम हिस्सा बनती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के सेलेब्रिटी हो या कॉलेज-ऑफिस गोईंग यूथ, हर कोई पुराने फैशन को फिर से चलन में लाने में लगा हुआ है। तकरीबन 15 साल बाद कार्गो फिर से ट्रेंडिंग में है। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स को भी कार्गो पैंट्स का चस्का चढ़ा हुआ है, फिर चाहे वो विक्की कौशल हो, आयुष्मान खुराना या कार्तिक आर्यन या फिर ऋतिक रौशन

गुलाबी रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं सारा अली खान, वायरल हुईं फोटोज

हर कोई कार्गो पैंट्स को अब अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहता है। जहां आयुष्मान ने ऑलिव ग्रीन जैकेट और कार्गो को अपने व्हाइट शर्ट और ब्लैक बूट्स के साथ एक कमाल का लुक दिया है। वहीं विक्की कौशल ब्लैक कार्गो और रेड जैकेट में अपने येलो गॉगल्स में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 

अगर बात फैशन में ट्रेंड की चल रही हो तो हमारे बॉलीवुड के सोनू यानी कि कार्तिक आर्यन कहां पीछे रहने वालो में से है? अपनी लैदर जैकेट और व्हाइट हुडी के साथ कैमाउफ्लेज कार्गो में वे काफी जंच रहे हैं। वही दूसरी ओर डेशिंग ऋतिक रौशन अपने मरून शर्ट और ब्लैक कार्गो को अलग अंदाज़ में कैरी करते नजर आए।

जब हमारे सेलेब्स हर लुक को फैशन का एक नया नाम देने से पीछे नहीं हटते तो फैंस भला कैसे उन्हें फ़ॉलो ना करे? अब इन कार्गो के साथ आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल