1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Flash Back 2017: बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस जो अपनी खराब मेकअप की वजह से सुर्खियों में रहीं

Flash Back 2017: बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस जो अपनी खराब मेकअप की वजह से सुर्खियों में रहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2017 05:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 09:44 am IST

साल 2017 कई मायनों में खास रहा। कोई अपनी फिल्म कि वजह से तो कोई अपनी शादी की वजह से सुर्खियो में रहा लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे एक्ट्रेसेस के नाम जो अपनी खराब मेकअप की वजह से सुर्खियों में रही है।

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: सपना बाबुल का बिदाई एक्ट्रेस पारुल चौहान तो आपको याद ही होगा। आखिर भूल भी कौन सकता है अपनी सांवली रंग की वजह से सबके दिलों पर राज करने वाली टीवी सीरियल सपना बाबुल का... बिदाई में रागिनी के किरदार में देखा करते थे।

parul chauhan
parul chauhan

इन्होंने इस सीरियल के बाद कैमरे से काफी दूरी बनाई थी। फिर अचानक से अपने आप नए लुक से इन्होंने सभी को चौंका दिया था। इन दिनों आप इन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में देख सकते हैं। लेकिन रागिनी को एक और वजह से भी खासा याद किया जाता है वह है उनके खराब मेकअप की वजह से। एक पार्टी के दौरान रागिनी ने सिल्वर रंग का कल्मंसी मस्करा लगाया था जिसके बाद उनका काफी मजाक उड़ाया गया था।

amisha patel
amisha patel

अमिशा पटेल

अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन की जन्मदिन की पार्टी में अमिशा पटेल ने जो मेकअप किया था उसकी वजह से उन्हें भी साल के सबसे खराब मेकअप लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस पार्टी में अमिशा ने अपने चेहरे पर कुछ ज्यादा ही फाउंडेशन लगा लिया था जिसकी वजह से वह किसी भूत से कम नहीं लगा रही थी।

Kangana ranaut
Kangana ranaut

कंगना रनौत

साल 2017 के खराब मेकअप में कंगना रनौत का भी नाम जुड़ गया है। कंगना अपनी फिल्म सिमरन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी उम्र की दिख रही थी। उनके आंखों के नीचे डार्क सर्कल और झुर्रियां साफ दिखाई दे रही थी। हर वक्त जहां कंगना की आंखे चमकती थी वही इस बार उनके आंखें बिल्कुल थकी हुई दिखाई दी। साथ ही उनके आईब्रो बढ़े हुए थे, उनका पूरा चेहरा काफी डल और कमजोर दिख रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल