1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 63rd Jio Filmfare Awards 2018: Ranveer Singh एक बार फिर से अपनी ड्रेस की वजह से हो गए ट्रोल, पहनने की वजह जान रह जाएंगे हैरान

63rd Jio Filmfare Awards 2018: Ranveer Singh एक बार फिर से अपनी ड्रेस की वजह से हो गए ट्रोल, पहनने की वजह जान रह जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 22, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Jan 22, 2018 06:58 pm IST

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जियो फिल्मफेयर अवार्ड 2018 में कुछ इस अंदाज में पहुंचे कि चारों तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे होने लगे। एक तरफ फिल्म पद्मावत को लेकर चर्चा जोड़ों पर है वहीं रणवीर के इस लुक ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

ranveer singh- India TV Hindi
ranveer singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जियो फिल्मफेयर अवार्ड 2018 में कुछ इस अंदाज में पहुंचे कि चारों तरफ सिर्फ उन्हीं के चर्चे होने लगे। एक तरफ फिल्म पद्मावत को लेकर चर्चा जोड़ों पर है वहीं रणवीर के इस लुक ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

अगर रणवीर की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टाइगर पैटर्स वाला लंबा ओवरकोट और पैंट पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने नीले रंग का गोल लेंस वाला चश्मा भी पहना था जिसके किनारों पर सितारे बने हुए थे।

ranveer singh
ranveer singh

हेवी लॉकेट हाथ में ग्लव्स और लंबी स्टिक लेकर रणवीर किसी फिल्म के विलेन जैसे लग रहे थे। इसक सबके अलावा गौर करने वाली थी उनकी हेयर स्टाइल। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि रणवीर ऐसे अजीबो-गरीब गेटअप में नजर आए हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इससे पहले उनके द्वारा लिए गए ऐसे अतरंगी गेटअप और जानते हैं उनके बारे में।

ranveer singh
ranveer singh

रणवीर ने इसी गेटअप में अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके पीछे बप्पी लहरी भी खड़े हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने तमाम फनी कमेंट्स किए हैं। 

ranveer singh
ranveer singh

इसी तस्वीर के साथ रणवीर ने एक और भी तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सूट सूट करदा? इस तस्वीर में भी रणवीर थोड़े अजीब लग रहे हैं। क्योंकि जो कोट-पैंट उन्होंने पहनी है उस पर तमाम पुरानी फिल्मों के पोस्टर बने हुए हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कुछ लोगों ने इस तस्वीर में दिख रहे रणवीर की तुलना सीडी की दुकान से की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल