1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में पहुंचे स्वर्ण मंदिर, अपने 'चूड़ा सेरेमनी' में इसी सूट को पहन नजर आ चुकी हैं दीपिका

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में पहुंचे स्वर्ण मंदिर, अपने 'चूड़ा सेरेमनी' में इसी सूट को पहन नजर आ चुकी हैं दीपिका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 09:03 am IST,  Updated : Nov 15, 2019 02:32 pm IST

आज दीपिका और रणवीर की सिंधी रीतिरिवाजों से शादी हुई थी। इस सालगिरह के लिए इस कपल ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर मत्था टेका। देखें दोनों सितारों का रॉयल लुक।

deepika , ranveer- India TV Hindi
deepika and ranveer Image Source : INSTRAGRAM/PALLAV PALIWAL

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक्स के कारण सोशल मीडिया में छाए रहते हैं।  इसके साथ ही यह दोनों स्टार्स बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे परपेक्ट कपल भी माने जाते है। 14 नवंबर को दीप-वीर की शादी की पहली सालगिरह थी। पहली सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए ये जोड़ा आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने को पहुंचा था। यहां दोनों के लुक की काफी तारीफ हुई थी। वहीं आज सुबह-सुबह इस क्यूट कपल ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेका। जिसकी तस्वीरें सामने आईं है। 

आज दीपिका और रणवीर की सिंधी शादी वाली एनिवर्सरी है। जिसके कारण इस कपल ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर मत्था टेका। दीपिका ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया हुआ महरून कलर का सूट पहना। जिसके कुर्ते में हैवी गोल्ड एंब्राइड्री के साथ जरदोसी वर्क किया गया था। जिसमें बार्डर में बेहतरीन तरीके से हैवी इंब्राइड्री की गई है। इस कुर्ते को उन्होंन धोती पैंट के साथ कैरी किया। जिसके साथ उन्होने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ लंबी मांग भरी जो उनकी खूबसूरती को कई गुना और बढ़ा रही थी। 

नई नवेली दुल्हन बनकर पति रणवीर सिंह के साथ तिरुपति के दर्शन करने पहुंची दीपिका पादुकोण

इस लुक के साथ छापक स्टार दीपिका ने जरकन चोकर पहना वहीं हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही सिर में पल्लू लिए हुए थी। सुबह-सुबह उनके चेहरे पर एक अलग की चमक नजर आ रही थी। 

वहीं रणवीर सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने दीपिका से मैच करते हुए प्रिटेंड कुर्ता के साथ नेहरू जैकेट पहना। 

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण यह सूट अपनी शादी के समय पहन चुकी है।

deepika chooda ceremony
deepika chooda ceremony

जी हां उन्होंने अपने 'चूड़ा सेरेमनी' में इसे सूट को पहना था। बस इसके साथ उन्होंने दुपट्टा कैरी नहीं किया था। एक स्टार के तौर में दीपिका ने अपने खास दिन में इस लुक को अपना कर फैंस के दिलों में और बड़ी जगह बना ली हैं। 

वहीं तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में भी दीपिका से फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन की खूबसूरती बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैरी पहनी थी। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

वहीं रणवीर सिंह ने भी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का मैचिंग गोल्डन कलर के कुर्ता-पायजामा के साथ  नेहरू जैकेट कैरी किया था। 

आपको बता दें कि दीपिका की यह साड़ी उनकी शादी की एक सेरेमनी के समय रणवीर सिंह की फैमिली की तरफ से दी गई थी। जिसे उन्हों पूरे एक साथ बाद अपने शादी के सालगिरह में पहना।

deepveer marriage
deepveer marriage

दीपिका और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो यह दोनों स्टार कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' में नजर आने वाले है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल