1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर आप अपने सफेद बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आप अपने सफेद बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2021 06:40 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 06:37 pm IST

अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होंगे। तो चलिए जानते हैं।

home remedies for white hair- India TV Hindi
सफेद बाल Image Source : INSTAGRAM

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना एक आम बात है। लेकिन अगर आपके बाल कम उम्र ही सफेद होने लगे हैं तो चिंता करना लाजमी है। आमतौर पर बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे बढ़ते प्रदूषण, स्‍ट्रेस, बीमारियां, गलत खानपान। इससे बालों का बुरा हाल जो जाता है और इससे बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्‍कि समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। ऐसे में अक्सर लोग बालों को काला करने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा यूज करने से बाल बेहद कमजोर हो जाते हैं और पतले होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत भी होंगे। तो चलिए जानते हैं। 

अदरक

ginger
Image Source : INSTAGRAMअदरक

अदरक बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले अदरक को कद्दूकस कर लें। अब इसमें शहद मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर कम से कम हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे बाल सफेद होने कम हो जाएंगे। 

चेहरे से सनटैन हटाने के लिए अपनाएं ये 4 होममेड फेसपैक, लौट आएगा ग्लो

आंवला

आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें और फिर इसे पानी में उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। अब इसमें मेहंदी और नींबू का रस मिलाकर इसे अपने बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बालों का सफेद होना कम हो जाएगा। 

नारियल या जैतून का तेल

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए नारियल या जैतून का तेल फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आधा कप नारियल या जैतून का तेल को हल्का गर्म करें। अब इसमें 4 कपूर मिलाएं। जब कपूर पूरी तरह से घुल जाए तो इसे अपने सिर पर मालिश करें। 

चेहरे की स्किन से गंदगी साफ कर नैचुरल चमक लाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, आज ही करें ट्राई

चाय या कॉफी

आप अपने बालों को काला करने के लिए चाय या कॉफी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें। अब इसे अपने बालों पर लगा लें। अगर आपको बालों का रंग काला करना है तो चाय की पत्ती का प्रयोग करें और भूरा करना हो तो कॉफी पाउडर का प्रयोग कर लें।

प्याज का पेस्ट

onion
Image Source : PEXELS.COMप्याज

बालों को काला बनाए रखने में प्याज का पेस्ट भी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप प्याज का पेस्ट बनाकर अपने बालों पर लगाएं और इसे एक घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर एक घंटे बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले हो जाएंगे।

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इसको  इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल