1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नहाने के बाद करें ये काम और गर्दन के काले घेरे से पाएं हमेशा के लिए निजात

नहाने के बाद करें ये काम और गर्दन के काले घेरे से पाएं हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2018 04:43 pm IST,  Updated : May 19, 2018 04:43 pm IST

लोग अपने चेहरे को चमकाने के लिए तो कई तरह के जतन करते हैं लेकिन अपनी गर्दन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का रंग काला पड़ने लगता है जो देखने में बहुत गंदा लगता है।

काले घेरे- India TV Hindi
काले घेरे

नई दिल्ली: लोग अपने चेहरे को चमकाने के लिए तो कई तरह के जतन करते हैं लेकिन अपनी गर्दन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का रंग काला पड़ने लगता है जो देखने में बहुत गंदा लगता है। अगर आपकी गर्दन का रंग भी काला पड़ रहा है तो आप भी इन टिप्स को अपनाकर अपनी काली गर्दन को गोरा बना सकते है। 

बेकिंग सोडा 

दो चम्मच बेकिंग पाउडर ले लें। इसमें पानी मिलाकर एक सेमी-लिक्विड घोल बना लें। इसे गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। गर्दन का कालापन कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही दूर हो जाएगा।

कच्चा पपीता 
कच्चा पपीता काटकर मोटा-मोटा पीस लें। अब पपीते के इस गुदे में गुलाब जल और एक चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।  इसे गर्दन पर लगाकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें।  सप्ताह में एक बार किया गया ये उपाय आपको फायदा देगा। 

नींबू और शहद
नींबू और शहद को एक साथ अच्छे से मिलाकर इस पैक को गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नहाते समय गर्दन को अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से गर्दन के कालेपन के साथ झुर्रियों की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी। 

नींबू 
नींबू में विटामिन सी मौजूद होने की वजह से ये एक नेचुरल ब्लीच का काम करता है। नहाने से पहले नींबू को गले पर हल्के हाथों से रगड़ें। सप्ताह में दो से तीन बार नींबू का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल