1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 3 दिन करें ये काम और पाए चमकती और निखरी त्वचा

सिर्फ 3 दिन करें ये काम और पाए चमकती और निखरी त्वचा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 03:00 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 09:58 am IST

हर इंसान का सपना होता है वह खूबसूरत और अच्छा दिखे। लेकिन सभी को उसकी मनचाही स्किन मिलना आसान नहीं है। चेहरा का गोरापन पाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करता हैं लेकिन कैमिकल युक्त क्रीमों को चेहरे पर लगाने से नुकसान भी हो सकता है।

glowing skin- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: हर इंसान का सपना होता है वह खूबसूरत और अच्छा दिखे। लेकिन सभी को उसकी मनचाही स्किन मिलना आसान नहीं है। चेहरा का गोरापन पाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करता हैं लेकिन कैमिकल युक्त क्रीमों को चेहरे पर लगाने से नुकसान भी हो सकता है। आप घर पर सस्ती और असरदार क्रीम खुद भी तैयार कर सकती हैं। रात को इसे स्किन पर लगाने से निखार दिनों-दिन बढ़ता जाएगा। 

आप घर पर ही इस खास पेस्ट को बना सकते हैं:

सबसे पहले आप एक टमाटर ले। और उसमें 2 चम्मच मुलेठी पाउडर मिलाएं। साथ ही उसमें 1 टेबल स्पून लेमन जूस मिलाएं। साथ ही उसमें 1 टेबल स्पून रोज वाटर मिलाएं। इन सभी सामग्री को अच्छे से पीस लें।

इन सबमें सबसे खास चीज है टमाटर इसलिए आप टमाटर का ज्यादा इस्तेमाल करें। आप सोचेंगे हमने ज्यादा टमाटर का प्रयोग क्यों किया? इसका जवाब है इसलिए ज्यादा टमाटर का प्रयोग किया क्योंकि टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है। और ये गोरे स्किन और ग्लोइंग त्वचा के लिए काफी फादेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल

जब आप पेस्ट बना ले तो इसे अच्छे से पूरे बॉडी पर लगा ले। 15 से 20 मिनट सुखाने के बाद इसे साफ पानी से धो ले।

आप इस पेस्ट का इस्तेमाल लगातर तीन दिन करें और आपको फर्क दिखने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल