1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रह रहकर परेशान कर रहे हैं दोमुंहे बाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे चंद दिनों में दिखेगा असर

रह रहकर परेशान कर रहे हैं दोमुंहे बाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे चंद दिनों में दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:45 pm IST

बालों का दोमुंहा होना एक आम समस्या है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। ऐसा होने पर अक्सर लोग बालों को ट्रिम करवाते हैं। अगर आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

HAIR SPLIT ENDS - India TV Hindi
HAIR SPLIT ENDS  Image Source : INSTAGRAM/NURULSALON

बालों की देखभाल करना और उन्हें जरूरी पोषण देना बहुत जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं। दोमुंहे बाल, रूखे या बेजान बाल किसी को भी पसंद नहीं होते। खासकर दोमुंहे बाल होने पर ज्यादातर लोग आपको अपने बालों में ट्रिमिंग कराने या बाल कटवाने की सलाह देते हैं। लेकिन, अगर आपको ऐसा करने का मन ना हो तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पहले ये समझना जरूरी है कि दोमुंहे बाल क्या होते हैं? 

बजट पेश करने आई निर्मला सीतारमन ने पहनी बंगाल की लाल पाड़ साड़ी, जानिए इस साड़ी की खासियत

HAIR SPLIT ENDS
Image Source : INSTAGRAM/NURULSALONHAIR SPLIT ENDS 

क्या होते हैं दोमुंहे बाल? 

बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर होती है। जब इस लेयर को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तब बाल बेजान दिखने लगते हैं। अगर इस कंडीशन में बालों की देखभाल ना की जाए तो ये लंबे समय तक बनी रहती है। जिसके चलते बाल परमानेंट डैमेज हो जाते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसी समस्या को दोमुंहे बालों का होना भी कहते हैं। 

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 घरेलू नुस्खे 

CASTOR OIL
Image Source : INSTAGRAM/WILDFLOWER_AROMATICSCASTOR OIL 

एलोवेरा पेस्ट और कैस्टर ऑइल

दोमुंहे बालों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा और कैस्टर ऑइल लगा सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल मिला लें। इन दोनों चीजों को तब तक मिलाते रहें, जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए। तैयार किए गए पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में और बालों के ऊपर दोमुंहे जहां जहां पर हैं वहां पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें फिर शैंपू कर लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या ठीक हो सकती है। 

अचार को फंगस लगने से कैसे बचाएं, जानें अचार के रख-रखाव का तरीका

आंवला पल्प

दोमुंहे और रूखे बालों को सुंदर और स्मूद बनाने के लिए आप आंवला पल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 आंवले लेकर इन्हें एक कटोरी पानी के साथ 20 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं तो इसे पानी से निकाल लें और इसका बीज निकालकर अलग कर दें। अब बचे हुए आंवले के गूदे को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 3 से 4 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद क्रीमी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम 40 मिनट के लिए यह पेस्ट बालों पर लगा रहने दें। ऐसा करने से दोमुंहे बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।  

Vastu Tips: घर-ऑफिस पर कभी न रखें इस तरह के फूल, लाइफ पर पड़ेगा बुरा असर

BANANA PASTE
Image Source : INSTAGRAM/WILDFLOWER_AROMATICSBANANA PASTE 

केले का मास्क

पका हुआ केला लेकर उसे दही, शहद और नींबू के साथ मिलाकर हेयर पैक तैयार करें। इसके लिए आप सबसे पहले केले को छीलकर मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और इतनी ही दही मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंत तक अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू कर लें। इससे आपको फायदा हो सकता है।

यहां बताए गए सभी तरीके को आप हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर अपनाएं। इससे आपको समय पर रिजल्ट मिल सकता है। हालांकि तीन से चार बार ये तरीके अपनाना पूरी तरह सुरक्षित है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल