1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 3 आसान घरेलू उपाय

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 3 आसान घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2021 02:45 pm IST,  Updated : Jul 03, 2021 02:45 pm IST

अंडरआर्म्स के कालेपन के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। इसमें ज्यादा पसीना, हेयर रिमूवल आदि शामिल है।

dark underarms - India TV Hindi
डार्क अंडरआर्म्स के लिए 3 आसान घरेलू उपाय   Image Source : INSTAGRAM/BOHKTOH_BY_SINGKLE

बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से गुजरना पड़ता है। ऐसे में वो चाहकर भी स्लिवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं। कई बार इसके कारण पर्सानालिटी और इंप्रेशन भी खराब हो सकता है। यही वजह है कि अंडरआर्म्स की डार्कनेस को हटाने के लिए क्या करें? ये सवाल सबके मन में होता है। आज हम आपको बताएंगे अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए 3 आसान घेरेलू उपाय। साथ ही बताएंगे कि अंडरआर्म्स के कालेपन के पीछे क्या वजह हो सकती है? 

Hair Fall Tips: सारे उपायों के बाद भी तेजी से गिर रहे हैं बाल तो बिल्कुल ना करें ये गलतियां

 अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजहें

  1. बहुत गर्म वैक्स यूज करना  
  2. हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करना 
  3. अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल 
  4. हॉर्मोनल डिसबैलेंस के कारण 
  5.  ज्यादा टाइट कपड़े पहनना
  6. डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल
  7. अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई न करना 

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय 

बेकिंग सोडा  

अंडरआर्म्स के एरिया की स्किन जल्दी छूटती नहीं है जिस वजह से डेड स्किन सेल्स जमा होते हैं और अंडरआर्म्स की त्वचा बदरंग, पैची और डार्क हो जाती है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी मसाज कर सकती हैं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

Hairfall Home Remedies: झड़ते बालों को रोकने के लिए इन 3 चीजों को मिलाकर घर पर तैयार करें नेचुरल शैम्पू

बेसन-दही का पेस्ट

बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

आलू का रस

आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

पिंपल्स की परेशानी दूर करने में असरदार है आलू का रस, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल