1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल्स की परेशानी दूर करने में असरदार है आलू का रस, बस ऐसे करें इस्तेमाल

पिंपल्स की परेशानी दूर करने में असरदार है आलू का रस, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 27, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 11:54 pm IST

आलू ना केवल सब्जी बनाने में इस्तेमाल होता है बल्कि इसका रस कई स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। जानें पिंपल्स को दूर करने में आलू किस तरह से कारगर है।

potato juice- India TV Hindi
potato juice Image Source : INSTAGRAM/COMPLETEHEALTHNEWS

जब घर में कोई भी सब्जी ना हो और आलू हो तो किसी भी बात की चिंता नहीं रहती हैं। आप इस बात से समझ सकते हैं कि आलू को सब्जियों का राजा यूं ही नहीं कहते। लेकिन क्या आपको पता है आलू ना केवल सब्जी बनाने में इस्तेमाल होता है बल्कि इसका रस कई स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आलू का रस किस तरह से पिंपल्स की परेशानी को दूर कर सकता है।

स्किन के लिए लाभकारी है आलू 

आलू में प्राकृतिक तौर पर ब्लीचिंग के गुण होते हैं। ये डेड स्किन सेल्स को कम करते हैं जिससे चेहरे पर चमक आ जाती है। इसके साथ ही चेहरे पर जमी गंदगी को भी दूर करने का काम करते हैं। 

potato juice
Image Source : INSTAGRAM/BEAUTYROUTINE.INpotato juice 

चेहरे से दाग-धब्बों और टैनिंग को हटा देंगे आम के छिलके, बस ऐसे करें इस्तेमाल

जानें पिंपल्स में कैसे असरदार है आलू
आलू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, रिबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे से पिंपल्स को दूर करने में मददगार है।

पिंपल्स दूर करने के लिए ऐसे बनाएं आलू का पेस्ट

आलू का फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • आलू का रस या फिर गूदा एक बड़ा चम्मच
  • टमाटर का रस या फिर गूदा एक बड़ा चम्मच
  • शहद एक चम्मच

बनाने की विधि- सबसे पहले आप आलू के रस और टमाटर के एक-एक चम्मच रस को मिला लें। अब इसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं। इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। कुछ देर बाद पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को चेहरे पर रोज या फिर कम से कम तीन से चार बार एक हफ्ते में लगाएं। ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल