1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए ट्राई करें 7 स्टेप वाला हेयर केयर रूटीन

बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए ट्राई करें 7 स्टेप वाला हेयर केयर रूटीन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2021 10:08 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 10:08 am IST

बालों की देखभाल के लिए इस बार इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो जरूर करें और देखें इससे आपके बालों में कितना फर्क पड़ेगा।

बालों को सुंदर और घना...- India TV Hindi
बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए ट्राई करें 7 स्टेप वाला हेयर केयर रूटीन Image Source : FREEPIK.COM

बालों का स्वास्थ्य शरीर की सेहत से जुड़ा होता है। जिसे नजरअंदाज करना नुकसानदेय साहित हो सकता है। बालों को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट के साथ अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही जिस तरह आप अपनी स्किन का ख्याल रखते हैं उसी तरह आपको अपने बालों का ध्यान देना जरूरी है। 

बालों को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए हम कई तरह के महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। पार्लर जाकर न जाने क्या-क्या कराते हैं, लेकिन फिर भी बालों संबंधी समस्याओं से छुटकारा नहीं पा पाते है। बालों को घना बनाने के लिए उपाय अपनाते है। साथ ही बालों संबंधी समस्या जैसे ड्रैंडफ, हेयरफॉल जैसी समस्याओं से निजात के लिए आप इस हेयरकेयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा। 

Skincare Routine : घर पर रोजाना फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

बालों को हेल्दी रखेगा ये हेयर केयर रूटीन

बालों की आयलिंग जरूरी

सप्ताह में 2 बार बाल धोने से पहले तेल जरूर लगाएं। इसमें आप सरसों का तेल, नारियल तेल, कैस्टल ऑयल, ऑलिव ऑयल आदि लगा सकते हैं। इससे बालों में मजबूत आएगी। 

बाल धोएं
रोजाना बाल धोने से वह कमजोर हो जाते हैं। इसके साथ ही केमिकल युक्त शैंपू के इस्तेमाल से वह रूखे-बेजान और डैमेज हो जाते हैं। इसलिए सप्ताह में 2 बार बालों को धोएं। 

झड़ते बालों से हैं परेशान तो ऐसे करें लौकी के जूस का इस्तेमाल, गंजेपन से भी मिलेगी निजात

कंडीशनर लगाएं
बालों को हेल्दी बनाए रखने में कंडीशनर बहुत मदद करता है। इससे पूरा पोषण हेयर को मिल पाता है। इसलिए शैंपू लगाने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। करीब 3 मिनट लगा रहने के बाद ही बालों को धोएं। 

लकड़ी का कंघा
लकड़ी का कंघा बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लकड़ी के कंघे से नेगेटिव इलेक्ट्रिकल एनर्जी नहीं निकलती है। साथ ही लकड़ी के कंघे से बाल आसानी से सुलझ जाते हैं।

बादाम का तेल 
रात को सोने से पहले 4-5 बूंद बादाम का तेल बालों में जरूर लगाएं। 

डीप कंडीशनिंग जरूरी
बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए अच्छी तरह से कंडीशनिंग जरूरी है। इसके लिए सप्ताह में एक बार अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इलेक्ट्रानिक समान का अधिक इस्तेमाल
हेयर ड्रायर, स्टेनिंग जैसे इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करे। इससे बाल कमजोर हो जाते हैं। इसके साथ ही वह रूखे-बेजान नजर आने लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल