1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा निजात

लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2021 08:35 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 08:37 pm IST

गर्मियों में बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। जानिए बालों को लंबा-घना बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल।

लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा नि- India TV Hindi
लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा निजात Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ-साथ बालों संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बालों में पसीना आने के कारण डैंड्रफ, सिर में खुजली के साथ-साथ हेयर फॉल की समस्या हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरह के महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं।  पार्लर जाकर न जाने क्या-क्या कराते हैं, लेकिन फिर भी बालों संबंधी समस्याओं से छुटकारा नहीं पा पाते है। 

बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा पाने के साथ घना बनाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल हेल्दी, शाइनिंग, लंबे होने के साथ-साथ बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

लंबे-घने और मजबूत बालों के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, ड्रैंडफ सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी 12, सी और ई  के साथ  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको बालों संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा नि
Image Source : FREEPIKलंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा निजात

एलोवेरा और नारियल तेल

एलोवेरा और नारियल दोनों में भरपूर मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं जो आपके बालों के लिए फायदेमंद है। हेयर मास्क बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा पल्प  में डेढ़  चम्मच नारियल तेल डालकर ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसे बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। फिर बालों में कैप या फिर प्लास्टिक पहन लें। 15-20 मिनट बाद शैंपू और कंडीशनर से बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करे। 

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

एलोवेरा और कैस्टल ऑयल
एक बाउल में करीब 2 चम्मच एलोवेरा पल्प में 2 चम्मच कैस्टर ऑयल और 3 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। फिर 20 मिनट बाद बालों को धो लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल