1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 12, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 07:56 pm IST

अगर आप एक्ने या फिर एक्ने के जाने के बाद पड़ने वाले दाग से परेशान हैं तो इस फेसपैक का इस्तेमाल करे। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से म- India TV Hindi
Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से मिलेगा छुटकारा Image Source : FREEPIK

आज के समय में खराब लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेहत के साथ-साथ स्किन भी बेजान और रूखी से हो जाती हैं। गर्मियों के मौसम में ज्यादा स्किन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

चेहरे पर एक्ने या पिंपल होना एक आम समस्या है। कई लोगों के स्किन एक्ने प्रोन होती है, जिसके कारण बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप एक्ने या फिर एक्ने के जाने के बाद पड़ने वाले दाग से परेशान हैं तो इस फेसपैक का इस्तेमाल करे। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा। 

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, पिंपल सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

  1. 1 चम्मच बेसन
  2. 1 चम्मच नीम का पाउडर
  3. डेढ़ चम्मच दही

Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से म
Image Source : FREEPIKSkincare Routine: ग्लोइंग स्किन के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये फेसपैक, एक्ने के साथ हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

ऐसे करें फेसपैक का इस्तेमाल

1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नीम का पाउडर और डेढ़ चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर ब्रश की मदद से अच्छी तरह से लगा लें। करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करे। आपको फर्क खुद नजर आ जाएगा। 

लंबे-घने और मजबूत बालों के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, ड्रैंडफ सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

कैसे कारगर होगा ये पैक

बेसन

बेसन में क्लींजिंग गुण होते हैं, जो स्किन से गंदगी को साफ करने के साथ अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पिंपल, एक्ने, दाग-धब्बे की समस्या से छुटकारा दिला देता है। 

नीम

नीम में एंटी बैक्टीरियल गुणों के साथ कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ पिंपल सहित अन्य इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। 

Skincare Tips: मोरिंगा का यूं इस्तेमाल कर पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा, स्किन संबंधी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

दही
इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो चेहरे के पिंपल्स को दूर करता है। इसके साथ ही यह क्लींजर के तौर पर भी काम करता है। जिससे आप स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

Skin Care: स्किन टैनिंग को आसानी से हटाने के लिए आजमाएं ये 3 घरेलू फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल