1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर कलर को बालों पर लंबे वक्त तक टिकाए रहने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, जल्दी नहीं लगाना पड़ेगा दोबारा

हेयर कलर को बालों पर लंबे वक्त तक टिकाए रहने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, जल्दी नहीं लगाना पड़ेगा दोबारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 04:02 pm IST

बार बार बालों पर हेयर कलर लगाना हर बार पॉसिबल नहीं होता। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक बालों पर हेयर कलर टिका सकते हैं।

Hair Colour - India TV Hindi
Hair Colour  Image Source : INSTAGRAM/MARCOAMBROSISALON

आजकल के समय में हेयर कलर ऐसी चीज है जो ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं। पहले उम्र के साथ बालों पर सफेदी आती थी लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से सेहत पर इतना बुरा असर पड़ा है कि अब कम उम्र के बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं। बाजार में हेयर कलर हर ब्रांड के मिलते हैं। लेकिन कोई भी हेयर कलर कितना भी दावा कर लें कि हेयर कलर एक बार लगाने के बाद महीने भर तक चलेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में बार बार बालों पर हेयर कलर लगाना हर बार पॉसिबल नहीं होता। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक बालों पर हेयर कलर टिका सकते हैं। 

जूही परमार के चमकदार और मजबूत बालों का राज है चावल का ये घरेलू नुस्खा, आप भी करें ट्राई

ना करें एसएमएस वाले शैंपू का इस्तेमाल

बालों पर कोई भी शैंपू लगाना आपके हेयर कलर को कमजोर कर सकता है। इसलिए अगर आप बालों पर हेयर कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन शैंपू को बिल्कुल ना खरीदें जिसमें सोडियम लौरिल सल्फेट का इस्तेमाल किया गया हो। ये शैंपू एसएमएस युक्त होते हैं जिनसे बाल धोने पर बहुत झाग बनता है। झाग वाले शैंपू में प्राकृतिक तेल बहुत कम होता है। जिसकी वजह से हेयर कलर बालों पर कमजोर हो जाता है। इसलिए बालों पर एसएमएस फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

बालों को हवा में सूखने दें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बालों को हवा में सूखने दें। ऐसा इसलिए क्योंकि हेयर कलर वाले बालों में हीट, स्टायलिंग, हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। ये सब बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

दोमुंहे और डैमेज बालों की समस्या झट से दूर कर देंगे ये 3 घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें ट्राई

गर्म पानी से ना धोएं बाल
हेयर कलर वाले बाल में इस बात का ध्यान रखें कि बालों को गर्म पानी से ना धोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बालों के क्यूटिकल्स खुलकर सूज जाते हैं। इस वजह से हेयर कलर का रंग फेड हो जाता है। इसलिए बालों तो बिल्कुल भी गर्म पानी से ना धोएं। 

बाहर जाते वक्त बालों को करें कवर
इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो बालों को कपड़े से हमेशा ढक कर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप में बालों पर इस्तेमाल किया गया हेयर कलर डल पड़ने लगता है। अगर आपने तुरंत हेयर कलर लगाया तो इस बात का ज्यादा ध्यान रखें। 
 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल