1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दोमुंहे और डैमेज बालों की समस्या झट से दूर कर देंगे ये 3 घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें ट्राई

दोमुंहे और डैमेज बालों की समस्या झट से दूर कर देंगे ये 3 घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें ट्राई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 09:22 pm IST

दोमुंहे बाल ना केवल बालों की ग्रोथ रोक देते हैं बल्कि बालों को धीरे धीरे खराब भी कर देते हैं। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो हम आपको इसका देसी नुस्खा बताते हैं। जानें क्या है दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने का नुस्खा...

Hair- India TV Hindi
Hair Image Source : INSTAGRAM/BLOWOUT_HAIR

खराब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। हम जो भी खाते हैं वो ना केवल हमारे शरीर को लगता है बल्कि उसका असर चेहरे की स्किन और बालों पर भी पड़ता है। रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देता है जिसकी वजह से दोमुंहे बाल हो जाते हैं। दोमुंहे बाल ना केवल बालों की ग्रोथ रोक देते हैं बल्कि बालों को धीरे धीरे खराब भी कर देते हैं। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो हम आपको इसका देसी नुस्खा बताते हैं। जानें क्या है दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने का नुस्खा...

रवीना टंडन के काले, चमकीले और घने बालों का राज़ हैं आंवला, एक्ट्रेस से जानिए कैसे करें इस्तेमाल

शहद है असरदार

दोमुंहे बालों की समस्या से शहद आपको निजात दिला सकता है। शहद स्किन के लिए तो अच्छा होता है साथ ही ये बालों के लिए भी गुणकारी होता है। इसके लिए बस आप शहद में गुलाबजल को मिलाएं। इस मिश्रण को दोमुंहे बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दोमुंहे बालों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

बादाम का तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है। इसके अलावा मिनरल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होता है। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बस आप आधे ऐवोकाडो में एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। खासतौर पर दोमुंहे बालों पर। इसके साथ ही इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। कुछ देर तक बालों पर इसे लगा रहने दें और फिर शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बाल ठीक हो जाते हैं। 

सफेद बालों को एक सप्ताह में काला कर देगा भृंगराज, बस ऐसे करें इस्तेमाल

मॉश्चराइज करना जरूरी
दोमुंहे बाल होने पर बालों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि बालों को धोने से पहले नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल को बालों पर कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। नारियल का तेल बालों को मॉश्चराइज करेगा। इसके साथ ही बालों को डमैज होने से बचाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल