1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी के बाद सैफ अली खान-करीना कपूर का यूं बदला अंदाज, देखें उनके लुक्स की बेहतरीन तस्वीरें

शादी के बाद सैफ अली खान-करीना कपूर का यूं बदला अंदाज, देखें उनके लुक्स की बेहतरीन तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2020 01:57 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 01:58 pm IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में परफेक्ट कपल में से एक माने जाने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को पूरे 8 साल हो चुके हैं। देखें उनके लुक्स में कितना आया बदलाव।

शादी के बाद सैफ अली खान-करीना कपूर का यूं बदला अंदाज, देखें उनके लुक्स की बेहतरीन तस्वीरें- India TV Hindi
शादी के बाद सैफ अली खान-करीना कपूर का यूं बदला अंदाज, देखें उनके लुक्स की बेहतरीन तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/THEREALKAREENAKAPOOR

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। आज सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 साल पूरे हो गए हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी से लेकर अभी तक उनके लुक में काफी बदलाव आए हैं। जहां करीना ने अपने लुक्स से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। वहीं सैफ अली खान ने अपने लुक्स से इतना बदलाव किया कि हर किसी को हैरत में डाल दिया है। देखें करीना-सैफ  की शादी के बाद के बाद उनके लुक्स की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।

करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ सात फेरे लिए थे। दुल्हन के अवतार में करीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर ऑरेंज कलर का शरारा पहना जोकि कोई नया नहीं बल्कि उनकी सास शर्मिला टैगोर का था। जिन्होंने उन्होंने अपनी शादी में पहना था। वहीं सैफ अली खान क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। 

शादी की 8वीं सालगिरह पर करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शेयर की खास फोटो

सैफ-करीना जब भी किसी भी इवेंट में साथ जाते हैं तो हर किसी की निगाहें उन्हीं टिक जाती हैं। सैफ और करीना का ये लुक काफी वायरल हुआ था। इस लुक में करीना स्टाइलिश शरारा में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ महरून और व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामा में नजर आ रहे हैं। 

डेनिम लुक की बात तो करीना कपूर और सैफ वहां भी अपने लुक्स से मैदान मार लेती हैं। करीना कपूर के इस लुक की बात करें तो  उन्होंने  ब्लू कलर डेनिम ड्रेस कैरी की। वहीं इस लुक के साथ सैफ ने मैच करते हुए जींस और जैकेट कैरी की।

रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं श्रद्धा कपूर, ब्राइडल लुक से जीता हर किसी का दिल

सैफ-करीना की ये जोड़ी अरमान की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थी। जहां करीना कपूर ने रेड कलर का खूबसूरत सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने मांग में सिंदूर और छोटी से बिंदू लगाई। वहं सैफ व्हाइट कलर के शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

सैफ और करीना की इस तस्वीर को देखकर उन्हें आप परफेक्ट कपल बोल सकते हैं। इसमें करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया। वहीं सैफ भी मैच करते हुए कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आएं। 

करीना कपूर साड़ी में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इस लुक में जहां सैफ अली खान व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आए तो दूसरी ओर करीना हैवी एंब्राइंड्री की हुई साड़ी पहने हुए नजर आईं।

करीना और सैफ की इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। जहां करीना ने व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा चुनरी पहना था। वहीं सैफ मैचिंग शेरवानी पहने हुए नजर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल