1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Happy new year 2019: अपने फ्रेड्स, फैमिली को इन मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दें

Happy new year 2019: अपने फ्रेड्स, फैमिली को इन मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 02:50 pm IST

Happy New Year 2019 के मौके पर लोगों के मन में एक नया उत्साह रहता है। यह दिन विश्व में हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर से भरा होता है। भारच के साथ-साथ विश्व के सभी देश नए साल के शुरुआत पर जश्न मनाते हैं और प्रियजनों के साथ मिल कर इस दिन का मज़ा उठाते हैं।

हैप्पी न्यू ईयार 2019- India TV Hindi
हैप्पी न्यू ईयार 2019

नई दिल्ली: Happy New Year 2019 के मौके पर लोगों के मन में एक नया उत्साह रहता है। यह दिन विश्व में हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर से भरा होता है। भारच के साथ-साथ विश्व के सभी देश नए साल के शुरुआत पर जश्न मनाते हैं और प्रियजनों के साथ मिल कर इस दिन का मज़ा उठाते हैं। Happy New Year 2019 के पहले दिन में सबको Wish या शुभकामनाएं देने का एक अलग ही महत्व होता है।

लोग इस दिन गाना गाते हैं, नाचते हैं, तरह-तरह के खेलते हैं, पार्टियों में जाते हैं, फिल्में देखने जाते हैं। शहरों की बात तो छोड़ें गांव में भी लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। 31 दिसंबर की रात के 12 बजे, Happy New Year 2019 के एक दिन पहले लोग जश्न मनाते हैं खूब सारे पटाखे भी फोड़ते हैं। लेकिन इस नए साल पर अपने प्रियजन को खुश करने के लिए आप एक ऐसा अनोखा काम कर सकते हैं। जिससे इस खुशी में और भी चार-चांद लग जाएंगे , अपने प्रियजनों को ऐसा मैसेज भेजे जिसे पढ़ने के बाद आप के मित्र, रिश्तेदार भी प्रसन्न हो जाएंगे।

नए साल 2019 का स्वागत करने के लिए सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, और 31 दिसंबर की शाम से ही नए साल के एसएमएस  भेजने शुरू हो जाते हैं। व्हाट्सअप से लेकर सोशल मीडिया तक सभी और नए साल की शुभकामनाएं छाई रहती हैं। यहां हम भी आपके लिए लाए हैं नए साल के लिए शुभकामना संदेश और तस्वीरें:

happy new year 2019
happy new year 2019

कुछ इस तरह से नव वर्ष की शुरुआत हो

चाहत अपनों की सबके साथ हो
न फिर गम की कोई बात हो
नये साल में खुशियों की बरसात हो

हैप्पी न्यू ईयार 2019
हैप्पी न्यू ईयार 2019

रोशनी को अंधेरे से पहले,
दिल को धड़कने से पहले,
प्यार को इजहार से पहले,
खुशी को गम से पहले,
हैप्पी न्यू ईयर 2019 सबसे पहले

 

नए साल की आने वाली शाम,
सिर्फ तेरे ही नाम,
होगी चाहत की एक अलग मुकाम
करेंगे मोहब्बत तुझे सुबह शाम
'हैप्पी न्यू ईयर 2019'

दिल से निकली दुआ है हमारी
जिंदगी में मिले आपको खुशिया सारी
गम न दे खुदा आपको कभी
चाहे तो एक खुशी कम करदे हमारी
हैप्पी न्यू ईयर 2019

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल