
नींबू
निखरी और दमकती त्वचा के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा को साफ करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा के काले धब्बे को ही नहीं हटाता है बल्कि कोशिका पुनर्जीवन की प्रक्रिया को भी तेज करता है।
- चेहरे और गर्दन पर ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए अपनी त्वचा पर खीरे के स्लाइस रगड़ें। इसे रोज या हर दूसरे दिन करने से त्वचा में काफी निखार आएगा।
- एक आधा नींबू का रस निचोड़ और उसमें दो बड़े चम्मच शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद इसे धो लें।
- दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच चीनी का मिश्रण तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से इसे काफ करें त्वचा में चमक दिखती नजर आएगी।