1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चमकती और जवां स्किन चाहिए, तो अपनाएं ये स्क्रब

चमकती और जवां स्किन चाहिए, तो अपनाएं ये स्क्रब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Feb 10, 2016 02:01 pm IST

अगर आपकी स्किन ड्राई और डल लगे तो इसके लिए आपको मॉश्चराइज़िंग बॉडी स्क्रब की जरुरत है। जो नेचुरल नहीं होते है। अगर आप चाहती है कि कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहते है तो चावल और दही के इस स्क्रब का इस्तेमाल करें।

beauty skin
beauty skin

सबसे पहले एक बाउल में थोड़े चावल लेकर कम से कम चार घंटे के लिए भिगों के लिए रख दे। इसके बाद इसका पानी निकालकर एक साफ कपड़े में डाल दें। जिससे कि इसका सारा पानी निकाल जाएं। इसके बाद इसे ग्राइडर में डालकर दरदरा पिस लें।

इसके बाद एक बाउल में इसे डालकर इसमें आवश्कतानुसार गाढ़ा दही डालें। जिससे कि यह ज्यादा पतला न हो। इसके बाद इसमें थोड़ा सा लेवेंडर ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट बना लें।

अब ये बनकर तैयार है। इसके बाद इसे अपनी पूरी बॉडी में लागकर हल्के हाथों से मसाज करें। जिससे कि डेड स्किन निकाल जाए। इसके बाद गुनगुनें पानी से धो लें। इससे आपको फायदा नजर आएगा। अगर आप चाहते है कि ज्यादा फायदा मिले तो सप्ताह में कम से कम तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल