1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. काली गर्दन से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय से करें गोरा

काली गर्दन से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय से करें गोरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2016 08:10 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 08:11 pm IST

अगर गर्दन काली हो तो चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ने लगती है। कई लोग तो इसे साफ करने के लिए खूब रगड़ते भी है, लेकिन इससे आपको निजात नहीं मिलती है, बल्कि आपकी गर्दन भी लाल हो जाती हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहते है तो अपनाएं ये उपाय..

neck- India TV Hindi
neck

नई दिल्ली: आज का समय फैशन का समय हैं। जिसमें हर कोई आगे रहने की होड़ लगाए रहता हैं। इस होड़ में कई ऐसी चीजे होती हैं। जिसके कारण हम अच्छे खासे परेशान भी हो जाते हैं। एक तरफ भागदौड़ भरी जिंदगी। दूसरी तरफ हम खुद पर इतना ध्यान नहीं दे पाते है। जिसके कारण न जाने कितनी स्किन प्राब्लम शुरु हो जाती हैं।  

ये भी पढ़े-

अगर गर्दन काली हो तो चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ने लगती है। कई लोग तो इसे साफ करने के लिए खूब रगड़ते भी है, लेकिन इससे आपको निजात नहीं मिलती है, बल्कि आपकी गर्दन भी लाल हो जाती हैं। अगर आप इससे निजात पाना चाहते है तो हम आपको अपनी खबर में कुछ घरेलू उपाय बता रहे है। जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से अपनी काली गर्दन को गोरा कर सकते है। जानिए इन उपायों के बारे में।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोड़ा के बारे में तो आप अच्छी तरह जानते होगे। इसके इस्तेमाल आप खाने में करते है, लेकिन आप ये नहीं जानते है कि ये सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इसके इस्तेमाल से आप आसानी से काली गर्दन को गोरा कर सकते है। इसके लिए 1 चम्‍मच पानी के साथ 2 चम्‍मच बेकिंग सोडा मिला कर अपनी गर्दन पर लगा लें। इसके बाद इसे सूखने दें। जब ये सूख जाएं, तो इसे साफ पानी से धो लें। अगर आप जल्द प्रभाव चाहते है, तो हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल