1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन घरेलू उपायों से पाएं व्हाइट हेड्स से छुटकारा

इन घरेलू उपायों से पाएं व्हाइट हेड्स से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2016 08:59 am IST,  Updated : May 07, 2016 09:02 am IST

आमतौर पर ये नाक, गाल और माथे पर छोटे-छोटे फुंसियों के रूप में निकलते हैं। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने चेहरे को सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर से धोना चाहिए। साथ ही इन घरेलू उपायों से आप घर पर ही इन समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए...

white heads- India TV Hindi
white heads

लाइफस्टाइल:  आज के समय फैशन का समय है। हर कोई अपने अनुरुप ही अपना ख्याल रखता है। जिससे कि वह किसी से कम न लगे, लेकिन आज कि लाइफ में इतना हम व्यस्त हो गए है कि खुद के लिए इतना समय नहीं निकाल पाते है।

ये भी पढ़े-

जिसके कारण हमें स्किन संबंधी कई समस्याओं से होकर गुजरना पडता है। साथ ही इतना अधिक प्रदूषण होने के कारण पिपंल, ब्लैक हैड्स, दाग-दब्बों की समस्या होना आम बात हो जाती है। जिसके लिए हम मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट यूज करते है।

आप जानते है कि इनका साइड इफेक्ट भी अधिक होता है। इन्हीं में से एक समस्या है वाइट हेड्स होना। जिसके कारण आपका चेहरा बदसूरत हो जाता है। जिसके लिए आप घंटो पार्लर में बैठे रहते है। जिसके कारण आप समय के साथ-साथ पैसे की भी बरबादी होती है। अगर आप चाहते है कि घर पर ही बिना पैसे लगाएं इस समस्या से निजात मिल जाए तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं।

आमतौर पर ये नाक, गाल और माथे पर छोटे-छोटे फुंसियों के रूप में निकलते हैं। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने चेहरे को सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर से धोना चाहिए। साथ ही इन घरेलू उपायों से आप घर पर ही इन समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में।

नीम और हल्दी

इन दोनों में ही अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट क्षमताओं के कारण ये व्हाइटहेड को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियां लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे पीस लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे में ठीक ढंग से लगा लेँ। 10 मिनट इसी तरह लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपको व्हाइट हेड्स से निजात मिल जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल