Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑयली स्किन से परेशान लोगों के लिए काफी कारगर हैं ये घरेलू नुस्ख़े, एक बार जरूर अजमाएं

ऑयली स्किन से परेशान लोगों के लिए काफी कारगर हैं ये घरेलू नुस्ख़े, एक बार जरूर अजमाएं

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : May 23, 2020 02:03 pm IST, Updated : May 23, 2020 02:05 pm IST

अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आपको वॉटर बेस्ड जेल और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इसके साथ ही अपनाएं ये घरेलू उपाय।

ऑयली स्किन की समस्या- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM/ZDRAVAPOKOZKA.CZ ऑयली स्किन की समस्या

ऑयली स्किन से कई लोग परेशान रहते हैं। चेहरा ऑयली होने के कारण निखार बिल्कुल गायब हो जाता है। इतना ही नहीं कोई भी मेकअप अच्छी तरह से सेट नहीं हो पाता है। स्किन में अधिक ऑयल होने के कारण सतह पर गंदगी जमा हो जाती है। जिसके कारण पिपंल की समस्या भी हो जाती हैं। आप चाहे कितना भी अच्छा फेसवॉश, महंगा फेशियल करें लेकिन ऑयली स्किन से छुटकारा नहीं मिलता है। कुछ दिन में ऑयली स्किन वापस आ जाती है। जिससे आपका चेहरा बेरंग हो जाता है। अगर आप भी हमेशा ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं तो जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय। जिससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।  

ऑयली स्किन के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

खीरा और नींबू 

अगर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खीरे और नींबू के रस का यूज करें। इसकके लिए एक कटोरी 1 बड़ा चम्मच खीरे का रस लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर अच्छी तरीके से लगाएं। कम से कम 30 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी धो लें। खीरे का रस स्किन से ग्रंथियों से ऑयल हटाने में मदद करता है। वहीं नींबू का रस पिपंल को खत्म करने में मदद करता है। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार करें।

Pimple Home Remedies: मुंहासों से घबराने की जरूरत नहीं, ये टिप्स देंगे चांद सा बेदाग चेहरा

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मास्क
ऑयली स्किन को दूर करने के लिए इस मास्क का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। यह एक बहुत ही सरल मास्क है लेकिन बहुत अधिक प्रभावी है। सबसे पहले क बाउल में 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल डालकर अच्छी रह से मिक्स करके चिकना पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसे हाथ से भी लगा सकते हैं। 15-20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऑयली स्किन से जल्दी छुटकारा पाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार यूज करें।

प्याज के रस का करें यूं इस्तेमाल और पाएं रूसी, झड़ते बालों से हमेशा के लिए छुटकारा

टमाटर 
तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है टमाटर की प्यूरी का उपयोग करना। टमाटर त्वचा में तेल ग्रंथियों को सूखने में मदद करता है। इसके लिए एक टमामटर को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 20 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement