1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आंखों को ठंडक पहुंचाएगा ये आयुर्वेदिक काजल, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

आंखों को ठंडक पहुंचाएगा ये आयुर्वेदिक काजल, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 12:38 pm IST

घर पर बना ये आयुर्वेदिक काजल पूरी तरह से शुद्ध होता है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण ये आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है

How To Make Kajal At Home- India TV Hindi
How To Make Kajal At Home Image Source : FREEPIK.COM

काजल आपकी आंखों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाता है। इसलिए इसे हर कोई लगाना पसंद करता है। लेकिन कई लोगों की आंखे भी काफी सेंसिटिव होती है, जिसके कारण मार्केट में मिलने वाले काजल को लगाने से आंखों में खुजली या इरिटेशन होने लगती है। कई महिलाओं की आंखें लाल तक हो जाती हैं। दरअसल मार्केट में मिलने वाले बहुत सारे काजल में ऐसे कई रासायनिक केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी कारण आंखों की एलर्जी की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो घर पर इस आयुर्वेदिक काजल को बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्वामी रामदेव के अनुसार घर पर बना ये आयुर्वेदिक काजल पूरी तरह से शुद्ध होता है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण ये आंखों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही यह आंखों को ठंडक पहुंचाता है और उनकी खूबसूरती को बढ़ाता है। जानिए कैसे घर पर बनाएं आयुर्वेदिक काजल।

झड़ते बाल और बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है ये आयुर्वेदिक तेल, घर पर यूं बनाएं 

आयुर्वेदिक काजल बनाने के लिए सामग्री

  • थोड़ा हरण
  • थोड़ा बहेड़ा
  • थोड़ा सुखा हुआ आंवला
  • थोड़ी सी मुलेठी
  • रसौठ
  • अरंडी का तेल
  • बादाम रोगन

घर पर  ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक काजल

सबसे पहले काजल का काला रंग बनाएंगे। इसके लिए दोनों कटोरियों को एक-दूसरे के सहारे टेढा करके जमीन पर रखें। इनके बीच में थोड़ी- सी दूरी होनी चाहिए। अब एक समतल प्‍लेट को उल्‍टा करके कटोरियों के ऊपर रखें। अब दीपक में अरंडी का तेल डालकर बाती लगाएं और इसे जलाकर दोनों कटोरियों के नीचे जलाकर रखें। दीये की बाती प्‍लेट को छूनी चाहिए।  करीब 20-25 मिनट बाद प्‍लेट को धीरे से उठाएं। आपको प्‍लेट के ऊपर कालिख सी नजर आएगी जोकि काजल होगा। इसे चाकू की मदद से हटाकर एक कटोरी में रख दें। 

अब हरण, बहेड़ा, आंवला, मुलेठी, रसौठ को बराबर मात्रा में लेकर महीन पाउडर बना लें। इसके बाद एक कटोरी में इस पाउडर के साथ थोड़ा सा अरंडी का तेल, कुछ बूंदे बादाम रोगन और काला पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। आपका आयुर्वेदिक काजल बनकर तैयार है। इसे आप किसी डिब्बी में भरकर रख लें। 

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। कृपया इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल