1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कुछ दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर में बनाएं तरबूज का फेस पैक

कुछ दिनों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर में बनाएं तरबूज का फेस पैक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 12:57 pm IST

बदलते मौसम का असर हमारे स्किन पर भी होता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि बदलते मौसम के साथ आप अपने स्किन का खास ख्याल रखें।

glowing skin- India TV Hindi
glowing skin

नई दिल्ली: बदलते मौसम का असर हमारे स्किन पर भी होता है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि बदलते मौसम के साथ आप अपने स्किन का खास ख्याल रखें। इस मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है क्योंकि कई तरह की स्किन प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती हैं।

केमिकल बेस्ड क्रीम, कॉस्मेटिक्स के इस्तेमाल से भी बहुत फायदा नहीं होता है। आप चाहें तो वाटरमेलन से बने होममेड फेस पैक्स के इस्तेमाल से भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस बारे में वेलनेस एक्सपर्ट खुशबू जैन पूरी जानकारी दे रही हैं।

तरबूज यानी वाटरमेलन में बहुत से न्यूट्रीएंट्स होते हैं। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो स्किन को हील करने का काम करता है। यह स्किन की एंटी-ऑक्सीडेंट्स की कमी को भी पूरा करता है। इससे स्किन अच्छे से टोन होती है, एक्सफोलिएट होती है।

इससे बने फेस पैक्स, सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते हैं। साथ ही स्किन को मॉयश्चराइज भी करते हैं। इस तरह देखा जाए तो तरबूज स्किन के लिए बहुत यूजफुल है। आप भी इससे बने होममेड फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

होम-मेड पैक्स

एक टेबल स्पून तरबूज के जूस में एक चम्मच प्लेन ग्रीक योगर्ट मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए अप्लाई करें। दही में मौजूद लेक्टिक एसिड और एंजाइम्स से स्किन एक्सफोलिएट होगी, साथ ही मॉयश्चराइज भी होगी।(घुंघराले बालों पर लगाएं दही के साथ ये चीज, रातों रात देखें कमाल)

एक चम्मच तरबूज के जूस में एक चम्मच एवोकाडो का पल्प मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पैक एंटी एजिंग में बहुत मददगार होता है। तरबूज के जूस को एक बॉटल में भरकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर तरबूज के इस जूस में रूई के फाहे को डुबोएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस नेचुरल टोनर में गुलाब जल और तुलसी के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं, ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है।(गठिया सहित इन बीमारियों के लिए रामबाण है पपीते की चाय, जानिए बनाने की विधि)

स्पा-स्क्रब में यूजफुल
आजकल स्पा में लगभग हर तरह के फलों का इस्तेमाल होता है। फ्रेश फ्रूट्स के पल्प को कई अलग-अलग स्पा में इस्तेमाल किया जाता है। वाटरमेलन स्पा में इसके जूस और एसेंशियल ऑयल से चेहरे पर मसाज की जाती है। इसके बाद फेस पर मास्क लगाया जाता है। विटामिंस से भरपूर यह मास्क स्किन को सनबर्न से बचाता है। तरबूज से किए जाने वाले फुल बॉडी स्क्रब से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, टॉक्सिंस रिमूव होते हैं।(शेविंग के बाद स्किन पर इस तरह करें नींबू का इस्तेमाल, फिर देखें कमाल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल