1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखें कमाल

अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 11:47 pm IST

चेहरे पर पड़े ज्यादा तिल आपकी सुदंरता को थोड़ा कम कर देते हैं। अगर आप चाहे तो घर पर ही कुछ उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक तो रात को सोने से पहले अजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखें- India TV Hindi
अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक तो रात को सोने से पहले अजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फिर देखें कमाल Image Source : INSTAGRAM/DR.MAYAHABRE

तिल किसी भी चेहरे की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं, लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो पूरा चेहरा भी खराब लगने लगता है। आमतौर पर लोग तिल हटाने के लिए लेजर थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं , लेकिन जरूरी नहीं कि यह हर किसी के बजट में हो। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए नैचुरल तरीके से तिल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। जिनसे कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा। जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में। 

तिल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

केले का छिलका

केले आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं  बल्कि आपको खूबसूरती निखारने में भी काम आ सकता है। अगर आप तिल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केले के छिलका लेकर उसके अंदर के भाग को तिल में रखकर किसी कपड़े से बांध लें। रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। दूसरे दिन इसे हटा दें। इस उपाय को अपनाकर आप आसानी से तिल को खत्म कर सकते हैं। 

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

सेब का सिरका

 सेब का सिरका भी तिल हटाने में कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को ठीक ढंग से साफ कर लें। इसके बाद थोड़ा सा सेब का सिरका लेकर अच्छी तरह से चेहरे की मसाज करें। दूसरे दिन सुबह चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ दिन इस उपाय को अपनाकर तिल हल्का हो जाएगा। जो सयम के साथ गायब हो जाएगा। 

कच्चा आलू

काले धब्बों, घेरे के साथ-साथ तिल सके छुटकारा दिलाने में कच्चा आलू कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए कच्चे आलू का एक पीस लेकर तिल में हल्के हाथों से रगड़े। इसके अलावा आप चाहे तो कच्चे आली का पेस्ट बनाकर तिल में लगा लें। रातभर लगा रहने के बाद दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। 

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए लगाएं प्याज का रस, जानिए लगाने का सही तरीका

प्याज

थोड़ा सा प्याज लेकर पीस लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर इसे तिल पर अच्छी तरह से लगा लें। इसे रात को सोने से पहले लगाएं। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। 

लहसुन

तिल से छुटकारा दिलाने में लहसुन मदद कर सकता है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद रात को सोने से पहले इसे तिल में लगाकर ऊपर से साफ कोई कपड़ा बांध लें।  दूसरे दिन हटा लें। कुछ दिनों तक लगातर इस उपाय को अपनाने से तिल हट जाएगा। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड एंटी एजिंग सीरम, 40 की उम्र के बाद भी चेहरे रहेगा जवां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल