नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन अपने बोल्ड अंदाज तो कभी अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रहती ही है। इस बार भी उर्वशी ने कुछ ऐसा ही किया है। आईफा अवार्ड्स 2018 में उर्वशी गोल्डन कलर का गाउन पहन कर पहंची थी और इस गाउन में बेहद खूबसूरत भी लग रही थी लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उर्वशी का गाउन मामूली गाउन नहीं था बल्कि इसका वजन 80 किलो का था।
Related Stories
आपको बता दें कि उर्वशी की इस ड्रेस को फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर ने डिजाइन किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल अकांउट से भी उर्वशी की फोटो शेयर की है।

जिसको संभाल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। उर्वशी ने अपनी इस गाउन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह इस भारी भरकम गाउन को पहनकर धीरे-धीरे चलती नजर आ रही है।
उर्वशी ने इस गाउन में अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘मुझे लग रहा है कि मैं इस 80 किलो के खूबसूरत गाउन को पहनकर आज रात बेहोश हो जाऊंगी।’ अवार्ड फंक्शन के दौरान उर्वशी को अपनी ड्रेस की वजह से बड़ी मुश्किल हो गई थी, वो कई बार लड़खड़ाई, हालांकि फिर उन्होंने खुद को संभाल लिया।
बता दें, उर्वशी का ये खूबसूरत गाउन अर्चना कोचर ने डिजाइन किया है। इससे पहले भी वह एक बार 40 किलो की साड़ी पहनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने अपनी कजन की शादी में यह साड़ी पहनी थी, जो कि फैशन डिजाइनर फराह खान अली द्वारा डिजाइन की गई थी।