1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दुल्हन बनने को तैयार हैं जाह्नवी कपूर, देखें फोटो

दुल्हन बनने को तैयार हैं जाह्नवी कपूर, देखें फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 11:06 am IST

जाह्नवी कपूर दुल्हन के रूप में काफी अच्छी लगने वाली है। वोग के कवर पेज से मैगजीन में डेब्यू करने के बाद फिल्मफेयर मैगजीन के बाद ब्राइड्स के कवर पेज पर जाह्नवी का लुक खास पसंद किया जा रहा है।

Jhanvi Kapoor- India TV Hindi
Jhanvi Kapoor

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर दुल्हन के रूप में काफी अच्छी लगने वाली है। वोग के कवर पेज से मैगजीन में डेब्यू करने के बाद फिल्मफेयर मैगजीन के बाद ब्राइड्स के कवर पेज पर मनीष मल्होत्रा के साथ जाह्नवी दुल्हन के अवतार में बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही हैं। जाह्नवी ने ब्राइडल मैगजीन के लिए मनीष मल्होत्रा के साथ फोटोशूट करवाया है। ये अक्टूबर के  एडिशन में पब्लिश किया जाएगा। इस लुक में जाह्नवी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी ने लाल रंग का लहंगा पहना है उसके साथ ग्लोडन कलर का एब्रॉडरी ब्लाउज और साथ ही लाल रंग का फर जैकेट डाला हुआ है। जाह्नवी का ये लुक देखकर नजर हटाना मुश्किल है। आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा वेतरन एक्ट्रेस श्रीदेवी के काफी करीब थे। और बचपन से मनीष मल्होत्रा खुशी और जाह्नवी के बेहद करीब हैं। वह उनके फैमिली मेंमबर की तरह हैं।

इस कवर पेज पर जाह्नवी अकेली नहीं बल्‍कि उनके साथ श्रीदेवी के बेहद खास दोस्‍त मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां जाह्नवी ने लाल रंग का एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा और मॉर्डन चोली पहनी है, वहीं दूसरी ओर मनीष मल्‍होत्रा ब्‍लैक सूट में नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर के इस फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया साइट्स पर तहलका मचा दिया है।

इस तस्वीर की बात करें तो जाह्नवी इस ब्राइडल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनका कॉन्‍फिडेंस और एटीट्यूड उनकी आंखों से साफ झलक रहा है। जाह्नवी ने लहंगे को भारी मांगटीके और कंगन के साथ टीमअप किया है। 

बता दें, इस मैगजीन के अंदर आपको फैशन और फिल्‍मों से जुड़ी जानकारी पढ़ने को मिलेगी। जाह्नवी कपूर की धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ बेहतरीन कमाई की बल्‍कि उनके परफॉर्मेंस की भी लोगों ने काफी तारीफ की। फिल्‍म धड़क के बाद अब जाह्नवी ने फिल्म तख्त साइन की हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट और रणवार सिंह जैसे बडे़-बड़े कलाकार शामिल हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल