1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मणिकर्णिका: कंगना रनौत का लक्ष्मी बाई के रुप में रॉयल लुक आया सामने, देखें तस्वीरें

मणिकर्णिका: कंगना रनौत का लक्ष्मी बाई के रुप में रॉयल लुक आया सामने, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2018 09:28 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 09:28 pm IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी मेहनत कर रही है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर में चल रही है। वहां से कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें कंगना महारानी के रुप में नजर आ रहीं हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut

नई दिल्ली: कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी मेहनत कर रही है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग बीकानेर में चल रही है। वहां से कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें कंगना महारानी के रुप में नजर आ रहीं हैं।

कंगना की फिल्म का नया शेड्यूल जूनागढ़ के किले से शुरू हुआ है। इन तस्वीरों में वह वाइन रेड कलर की महाराष्ट्रियन साड़ी में बेखौफ लग रही हैं। जिन्हें देखकर लगा रहा है कि वह अपने किरदार को लेकर कितना मेहनत कर रहीं हैं।

kangana ranaut
kangana ranaut

साड़ी के साथ कंगना ने बालों में गुलाब और बड़े-बड़े ईयररिंग्स और जेवरातप हने हुए नजर आईं। पैरो में जयपुरिया मौजरी और चाल में एक महारानी वाला टशन आसानी से नजर आ रहा है। जो कि एक पूरा रॉयल लुक था।

वह दूसरी तस्वीर में कंगना ने पीच कलर की बार्डर वाली साड़ी पहनी थी। जिसमें भी मौजरी पहनी हुई थी। इसके साथ ही कुंदन के जेवर और हेयर स्टाइल करें नजर आई। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। वह इस साड़ी में बीकानेक की महारानी पद्मा कुमारी से मिली थी।

कुछ दिनों पहले ही कंगना की एक और तस्वीर वायरल हुए थी। जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए थीं।

अपने किरदार में ढलने के लिए कंगना ने लुक्स के साथ ही लक्ष्मीबाई की तरह तलवारबाजी की भी ट्रेनिंग ली है। पिछले साल शूटिंग के दौरान कंगना तलवार से घायल भी हो गई थी।

आपको बता दें, यह फिल्म भी पद्ममावत की तरह ही विवादों में घिर गई है। ब्राह्मण महासभा ने फिल्म पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और फिल्म की डिटेल्स भी मांगी थी। जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन ने एक बयान जारी कहा था, ”एक जिम्मेदार निर्माता के तौर पर रानी लक्ष्मीबाई के किरदार का खास ख्याल रखा गया है।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल