1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर गर्ल गैंग के साथ लंच डेट पर ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट में दिखीं स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

करीना कपूर गर्ल गैंग के साथ लंच डेट पर ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट में दिखीं स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 01:49 pm IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की करीना कपूर एक ऐसी अभिनेत्री है जो अच्छी तरह से जानती है कि कैसे फैशन के खेल में हर किसी का दिल जीतना है। देखें उनका लेटेस्ट लुक।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड इंडस्ट्री की करीना कपूर एक ऐसी अभिनेत्री है जो अच्छी तरह से जानती है कि कैसे फैशन के खेल में हर किसी का दिल जीतना है। करीना अपने हर एक लुक फिर चाहे वो वह ट्रेडिशनल अवतार हो या फिर वेस्टर्न अवतार से फैशन का नया ट्रेंड लेकर सामने आ जाती हैं। हाल में ही वह अपने गर्लगैंग के साथ स्पॉट हुईं। जहां एक बार फिर अपने लुक सिंपल लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। 

करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की ओवरसाइड शर्ट के साथ मिलिंट्री पैंट पहने हुए नजर आईं। इस लुक में करीना एकदम परफेक्ट नजर आ रही थीं। इसके साथ ही करीना ने अपने स्लीव्स को फोल्ड किया हुआ था। जो उनके लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा था। 

Kareena kapoor
Kareena kapoor

Kareena kapoor
Kareena kapoor

करीना ने इस लुक के साथ न के बराबर मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों का बन बनाया हुआ था। वहीं ब्लैक कलर के सनग्लासेस और ग्रीन कलर के पंप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस सिंपल लुक में करीना काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। 

प्रियंका चोपड़ा को गाउन की जगह पहनाई ऐसी साड़ी, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Kareena kapoor
Kareena kapoor

करीना ने इस लुक के साथ ही Hermes Birkin  कलेक्शन का खूबसूरत बैग कैरी किया हुआ था। 

प्रियंका चोपड़ा एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार अपनी ड्रेस के कारण हो चुकी हैं बुरी तरह ट्रोल, खुद ही देखें तस्वीरें

करीना कपूर के वर्फफ्रंट की बात करें वह साल 2019 के अंत में 'गुड न्यूज' फिल्म में अक्षय कुमार, दिलजीत दोझांस और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं थी।  इसके अलावा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर सहित कई अन्य सितारे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल