1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Karva Chauth 2017: करवा चौथ आने से पहले यूं पाएं डार्क सर्कल से निजात

Karva Chauth 2017: करवा चौथ आने से पहले यूं पाएं डार्क सर्कल से निजात

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2017 11:15 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 08:04 am IST

अगर आप चाहती है कि करवा चौथ से पहले ही आपकी चेहरे से सभी डार्क सर्कल खत्म हो जाएं, तो मेकअप परफेक्ट होगा। जिससे कि आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

tea leaf
tea leaf

चाय की पत्ती
2 चम्मच चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में 2 मिनट के लिए उबाल ले। फिर इसे छानकर पानी को 2 भागो में बांट ले। एक हिस्से को फ्रीजर में रख कर ठंडा करे। दूसरे को हल्का गरम ही रहने दे। अब इस गरम पानी में कॉटन बॉल डुबो कर 2 मिनट के लिए आंखों के नीचे रखे। फिर 2 मिनट बाद ठंडे पानी में  कॉटन बॉल डुबो कर सेक करे। इस तरह 5 बार ठंडा गरम का सेक करे। ध्यान दे ये हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करे।

आलू
आलू का इस्तेमाल अकेले भी कर सकते हैं या खीरे के रस के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आलू को फ्रीज में कुछ घंटों के लिेए रख दें। फिर उसका छिलका निकालकर पीसकर रस निकाल लें और इस रस में कॉटम बॉल को भिगोकर इसे आंखों के चारों तरफ से लगाकर रखें और कम से कम 15 मिनट तक ऐसे ही रखें। इसके बाद साफ पानी से आंखो को धो लें। इससे जल्द ही आपको फायदा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल