1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Karva Chauth 2017: करवा चौथ आने से पहले यूं पाएं डार्क सर्कल से निजात

Karva Chauth 2017: करवा चौथ आने से पहले यूं पाएं डार्क सर्कल से निजात

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2017 11:15 am IST,  Updated : Oct 07, 2017 08:04 am IST

अगर आप चाहती है कि करवा चौथ से पहले ही आपकी चेहरे से सभी डार्क सर्कल खत्म हो जाएं, तो मेकअप परफेक्ट होगा। जिससे कि आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

dark circle- India TV Hindi
dark circle

नई दिल्ली: हर महिला के लिए करवा चौथ बहुत ही मायने रखता है। ये एक ऐसा दिन होता है। जिसे शादी के बाद हर साल इस दिन महिला सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती है।  दुल्हन के चेहरे पर अगर डार्क सर्कल होगे, तो फिर सरा मजा किरकिरा हो जाएगा।  अगर आप चाहती है कि करवा चौथ से पहले ही आपकी चेहरे से सभी डार्क सर्कल खत्म हो जाएं, तो मेकअप परफेक्ट होगा। जिससे कि आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

संतरे या गाजर का रस

संतरे या गाजर का रस निकालें और कॉटन बॉल को उसमें भिगो कर कुछ देर तक आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल में काफी हद तक फायदा पहुंचेगा।

हर्बल पैक
50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

खीरा
आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को कम या खत्म करने के लिए कुकुम्बर थैरेपी का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिर्फ खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखना होगा। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के घुमाएं। इससे आंख के आस-पास का कालापन दूर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल