1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपवीर की रिसेप्शन में अनुष्का, कैटरीना, शिल्पा सहित इन एक्ट्रेसस ने पहनी इन डिजाइनर की ड्रेस

दीपवीर की रिसेप्शन में अनुष्का, कैटरीना, शिल्पा सहित इन एक्ट्रेसस ने पहनी इन डिजाइनर की ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 02:45 pm IST

1 दिसंबर रात ग्रैंड हयात होटल में दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी रखी गई और इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गस स्टार मौजूद थे। इस पार्टी में कैटरीना कैफ क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं अनुष्का शर्मा सी-ब्लू कलर के गाउन में नजर आईं, ऐश्वर्या राय व्हाइट कलर के लहंगा में नजर आईं, विद्या बालन ब्लैक कलर के लंहगे, वहीं शिल्पा शेट्टी गोल्डन कलर के गाउन में कहर ढा रहीं थीं

कैटरीना कैफ, शिल्पा...- India TV Hindi
कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: 1 दिसंबर रात ग्रैंड हयात होटल में दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी रखी गई और इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गस स्टार मौजूद थे। इस पार्टी में कैटरीना कैफ क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं अनुष्का शर्मा सी-ब्लू कलर के गाउन में नजर आईं, ऐश्वर्या राय व्हाइट कलर के लहंगा में नजर आईं, विद्या बालन ब्लैक कलर के लंहगे, वहीं शिल्पा शेट्टी गोल्डन कलर के गाउन में कहर ढा रहीं थीं, सिर्फ इतना ही नहीं कृति सेनन, सारा अली खान  सहित बॉलीवुड के कई सितारो ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। सभी स्टार इस खास मौके पर बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहे थे। तो चलिए आपको बताते हैं इस खास मौके पर इन स्टार के किस डिजाइनर ने ड्रेस डिजाइन किये थे।

विद्या बालन इस मौके पर ब्लैक और सिल्वर कलर के लहंगा चोली में नजर आईं। विद्या इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। विद्या ने 'मिंटब्लश' के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने थे।

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे पर्ल्स और बादामी कलर के वन पीस में नजर आईं। इस कपड़े को रीमा अरा ने डिजाइन किया था। इसके साथ अनन्या पांडे ने सिल्वर रंग के लंबे इयरिंग्स पहने थे। इस गेटअप में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं। इस लहंगा को ''फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक'' ने डिजाइन किया था। इस ड्रेस में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं।

शिल्पा शेट्टी दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में काफी अलग अंदाज में नजर आईं। इस खास मौके पर शिल्पा ने रीमा के डिजाइन किये हुए गाउन में नजर आईं। इस खूबसूरत गाउन में शिल्पा बोल्ड एंड ग्लैमरस नजर आ रहीं थी।

अनुष्का शेट्टी इस खास मौके पर सी-ब्लू कलर के गाउन में नजर आईं। इस गाउन को ''फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक' ने डिजाइन किया था।

कैटरीना कैफ इस खास मौके पर क्रीम कलर के साड़ी नजर आईं। इस साड़ी को अनुश्री रेड्डी ने डिजाइन किया था।

सारा अली खान इस खास मौके पर ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। साला की ड्रेस डिजाइन अबुजानी एंड संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

कृति सेनन पिंक एंड पिच कलर के गाउन में नजर आईं। और इस गाउन को मोनिशा-जयसिंह ने डिजाइन किया था।

अदिति राव हैदरी ने लाल एंड न्यूड कलर का गाउन पहना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। इस गाउन को अनुश्रीरेड्डी ने डिजाइन किया था।

इस खास मौके पर निमरत कौर पर भी बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस खास मौके पर निमरत ने फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी थी।

मीरा राजपूत इस खास मौके पर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। मीरा ने अनामिका खन्ना के डिजाइन किये हुए ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस ब्लैक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी।

https://www.instagram.com/p/Bq3Jx8FAvDN/

इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने डार्क ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। इस खास साड़ी में मलाइका बेहद खूबसूरत लगी रहीं थी। मलाइका ने इस खास मौके पर अमिता अग्रवाल के डिजाइन किये हुए ड्रेस पहना था।

वाणी कपूर ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए कपड़े थे। जिसमें वह काफी ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

तीसरे रिसेप्शन में ब्लैक कोट में नजर आएं रणवीर सिंह तो दीपिका पादुकोण ने पहना महरुन कलर का गाउन

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन पर सारा, दिशा, शिल्पा सहित इन एक्ट्रेसेस से बरपाया कहर , देखें तस्वीरें

दीपवीर के रिसेप्शन पर बोल्डनेस अवतार में नजर आईं सैफ अली खान के साथ करीना कपू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल