1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सावधान! पिंपल फोड़ना बन सकता है आपकी बदसूरती का कारण, जानिए

सावधान! पिंपल फोड़ना बन सकता है आपकी बदसूरती का कारण, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 12:45 pm IST

मुंहासें फोड़ने से आपके चेहरे पर हमेशा के लिये दाग़ पड़ सकते हैं और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा ख़राब दिखने लगेगा। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्‍शन हो जाता है जो कि और भी ज्‍यादा ख़तरनाक हो सकता है...

PIMPLE- India TV Hindi
PIMPLE

नई दिल्ली: अगर आपके चेहरे पर पिंपल (मुंहासे) निकलते हैं और आप उन्हें फोड़ देते हैं तो ख़बरदार इससे आप बदसूरत हो सकते हैं। दरअसल पिंपल को कभी फोड़ना नहीं चाहिये। मुंहासें फोड़ने से आपके चेहरे पर हमेशा के लिये दाग़ पड़ सकते हैं और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा ख़राब दिखने लगेगा। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्‍शन हो जाता है जो कि और भी ज्‍यादा ख़तरनाक हो सकता है। मुंहासों ने अगर गंभीर रूप ले लिया हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े-

पिंपल फोड़ने के नुकसान

  • पिंपल को फोड़ने से वह त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। इससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा करने पर भयंकर इंफेक्‍शन बढ़ जाता है।
  • जब आप पिंपल फोड़ते हैं तो उस जगह एक गहरा घाव बन जाता है जिससे वह घाव समय के साथ बढ़ता चला जाता है और वह एक दाग का रूप ले लेता है।
  • पिंपल फोड़ने से चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले नजर आते हैं। यह दाग मेकअप से भी नहीं छुपते।
  • एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल आता है।

अगली स्लाइड में पढ़े घरेलू उपचार के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल