1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सावधान! पिंपल फोड़ना बन सकता है आपकी बदसूरती का कारण, जानिए

सावधान! पिंपल फोड़ना बन सकता है आपकी बदसूरती का कारण, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2017 12:45 pm IST,  Updated : Feb 11, 2017 12:45 pm IST

मुंहासें फोड़ने से आपके चेहरे पर हमेशा के लिये दाग़ पड़ सकते हैं और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा ख़राब दिखने लगेगा। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्‍शन हो जाता है जो कि और भी ज्‍यादा ख़तरनाक हो सकता है...

patoto
patoto

ये हैं पिंपल के लिए घरेलू उपचार

अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आज़माना चाहिये जिससे वह जल्‍द से जल्‍द ठीक हो जाते हैं।

  • चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बना लें। पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल के इलाज में कारगर होता है।
  • ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से त्वचा के कई रोग खत्म होते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। गर्भवती महिलाएं इसका सेवन न करें।
  • रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें।
  • एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट बना लें। चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें। बाद में धो लें।
  • पिंपल ठीक करने के लिए चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। ताज़ा नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • इसके साथ-साथ, जब आपको पिंपल हों तो अपनी डाइट का खास खयाल रखें। अपनी डाइट में सुधार करें। ऑइली फूड को इग्नोर करें और फल और सब्जियां खाएं। साथ ही ढेर सारा पानी पीएं। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाएगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल