1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे दीवाने

रेड साड़ी में कहर बरपाती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें देखते ही आप हो जाएंगे दीवाने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 05:36 pm IST

Malaika Aroa Saree Look : मॉडल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते उनकी चर्चा सब कहीं होना आम बात है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा रेड कलर की साड़ी पहने हुए कहर बरपाती आईं नजर। देखें तस्वीरें।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTRAGRAM/MALAIKA ARORA

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई जगहों पर साथ-साथ देखा गया है। कभी डिनर पर तो कभी पार्टी और अन्य इवेंट्स में दोनों हाथों में हाथ डाले देखे गए हैं। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अंकाउंट पर लाल रंग की साड़ी पहने हुए तस्वीरें  शेयर की। जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के कारण जानी जाती है। इसके साथ ही स्टाइल में वह अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस को पछाड़ देती है। मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने Misha Lakhani ब्रांड की खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही लाइट मेकअरप के साथ मेसी बन बनाया हउआ था।

वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए गले में लॉंग लेंथ का सिल्वर नेकलेस पहना हउआ था। जो कि उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।

वहीं मलाइका अरोड़ा को स्टाइल Maneka Harisinghani ने दी थी।

आपको बता दें अभिनेता अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की नजदीकियां बढ़ गईं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी भी पार्टी में साथ-साथ दिख जाते हैं। खबरों के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 में शादी करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्टार कपल ने मुंबई में अपार्टमेंट खरीदा है जहां पर मरम्मत का काम चल रहा है।

शादी के बाद आई ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, इनके सामने दीपिका और प्रियंका का लुक भी फेल

ऋतिक के पापा राकेश रोशन को हुआ गले का कैंसर, जानें क्‍या है ये बीमारी, लक्षण और इलाज

उर्वशी रौतेला ने पहनी Alphabet लिखी हुई खूबसूरत ड्रेस, यूजर्स ने दिया यूं रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल