1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेयोनीज आपके टेस्ट को ही नहीं बढ़ाती, बल्कि बना सकती है काले और मजबूत बाल, ऐसे करें इस्तेमाल

मेयोनीज आपके टेस्ट को ही नहीं बढ़ाती, बल्कि बना सकती है काले और मजबूत बाल, ऐसे करें इस्तेमाल

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 23, 2018 01:29 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 01:29 pm IST

गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम है। जिसमें बीमारी के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। बाल झड़ने के साथ-साथ ड्रैंडफ, खुजली की भी समस्या हो जाती है। जानिए कैसे पाएं इस समस्या से निजात।

Hair mask- India TV Hindi
Hair mask

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम है। जिसमें बीमारी के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। बाल झड़ने के साथ-साथ ड्रैंडफ, खुजली की भी समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के  लिए हम बालों में तरह-तरह के प्रोडक्ट बाजार से लाकर लगाते है जिनसे न के बराबर आपको लाभ मिलता है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आएं ऐसे सफेद हेयर पैक जिनका इस्तेमाल कर आसानी से आप बाल झड़ने के साथ-साथ डैंड्रफ और खुजली से निजात पा सकते है।

मेयोनीज

आप मोमोज में खूब मेयोनीज लगाकर खाई होगी लेकिन आपको यह बात नहीं पता होगी कि इसका इस्तेमाल बालों में करके आप आसानी से लंबे, घने और मुलायम बाल पा सकते है। इसके लिए आधा कप मेयोनीज को लेकर हल्का गर्म करके बालों में अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 20 मिनट लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें।

दही का मास्क
दही हमारे बालों में टॉनिक का काम करता है। इससे बालों में मजबूती के साथ-साथ शाइनिंग आता है। यह एक अच्छा कंडीशनर माना जाता है। इसके लिए बालों को धोने के कम से कम 30 मिनट पहले इसे ठीक ढंग से बालों में लगा लें। जब बाल पूरी तरह से सुख जाएं तो शैंपू लगाकर अच्छी तरह से धो लें।

Hair mask
Hair mask

दूध
आप बाल झड़ने से निजात पाने के लिए दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है। दूध में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, पोषक तत्व के साथ फैट पाया जात है। इसके लिए आप एक कर दूध लें और उसमें कुछ बूंद जैलून और शहद और एक पका हुआ केला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 1 घंटे लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को धो लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल