1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नाक के बाल कर देते हैं हमेशा शर्मिंदा, तो इन ट्रिक्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

नाक के बाल कर देते हैं हमेशा शर्मिंदा, तो इन ट्रिक्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 12:49 pm IST

कई बार होता है कि नाक के बाल हमारी शर्मिंदगी का कारण बन जाते है। कई बार लोग इसको लेकर हमारा मजाक उड़ाते है। इसलिए हम आपको ट्रिमिंग करने के ऐसे तरीके बता रहे है। जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

Nose hair - India TV Hindi
Nose hair

नई दिल्ली:  नाक के बाल नाक के रास्‍ते से धूल और अन्‍य गंदगी सीधे फेंफड़ों तक पहुंचने से रोकते हैं, लेकिन जब यह बढ़ जाते है तो नाक के बाहर निकलने लगते है। जो देखने में बहुत ही गंदे लगते है। कई बार होता है कि यह हमारी शर्मिंदगी का कारण बन जाते है। कई बार लोग इसको लेकर हमारा मजाक उड़ाते है। इसलिए हम आपको ट्रिमिंग करने के ऐसे तरीके बता रहे है। जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

वैक्सिंग

अधिकतर स्पा में इस समस नोज वैक्सिंग की जाती है। इसे अपनाकर आसानी से आप नाक के बालों से निजात पा सकते है। इसके अलावा आप हेयर रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते है। इससे आप बिना दर्द बालों से निजात पा सकते है।

nose hair
nose hair

इलेक्ट्रिक शेवर अटैचमेंट
इन दिनों बाजार में इलेक्ट्रिक शेवर अटैचमेंट की धूम मची हुई है। इससे पुरुष शेविंग के साथ-साथ नाक और सिर के बालों की भी ट्रिमिंग कर सकते है। इससे आपका काफी समय भी बचेगा।

ट्रिमर या कैंची
मार्केट में कई तरह के ट्रिमर मिल जाते है। आप चाहे तो इसके लिए ब्रैट्री फ्री ट्रिमर ब्लड का यूज कर सकते है। इससे आप आसानी से अपने नाक के बाल ट्रिम कर सकते है या फिर कैंची का सावधानी के साथ इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते है।

लेज़र ट्रीटमेंट
अगर आपको इतना समय नहीं मिलता है कि आप बार-बार नाक के बालों की ट्रिमिंग करा पा रहे हैं, तो इसके लिए आप परमानेंट लेजर ट्रिटमेंट ले सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अच्छे एक्सपर्ट से ही लें। नहीं तो आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल