1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Maternity style: मेगन मार्कल का सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक, वजह थी यह रेड ड्रेस

Maternity style: मेगन मार्कल का सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक, वजह थी यह रेड ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2018 07:46 am IST,  Updated : Oct 26, 2018 07:55 am IST

रॉयल एंड पॉवर कपल प्रिंस हैरी एंड मेगन मार्कल रॉयल अपनी टूर की वजह से खासा सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच क्वीन मेगन मार्कल अपनी रेड ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Meghan Markle- India TV Hindi
Meghan Markle

नई दिल्ली: रॉयल एंड पॉवर कपल प्रिंस हैरी एंड मेगन मार्कल रॉयल अपनी टूर की वजह से खासा सुर्खियों में है। लेकिन इसी बीच क्वीन मेगन मार्कल अपनी रेड ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। पॉवर कपल प्रिंस हैरी एंड मेगन मार्कल इन दिनों 16 दिनों के न्यूजीलैंड, टॉन्गा, अस्ट्रेलिया के टूर पर हैं। जब ये कपल टॉन्गा पहुंची तो डचेस ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। लेकिन दूसरी तरफ इस ड्रेस की वजह से मेगन का सोशल मीडिया पर खासा मजाक उड़ाया जा रहा है।

ओशेनियाई देशों की यत्रा पर निकले मेगन और हैरी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, टोंगा जैसे देशों की यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को मेगन और हैरी टोंगा पहुंचे थे। यहां उन्हें मीरबत के युद्ध में शहीद हुए ब्रिटिश-फिजियन सैनिक तलाईअसी लाबालाबा की याद में मूर्ति का अनावरण करना था। लेकिन मेगन रेड कलर की सेल्फ पोर्ट्रेट ड्रेस पहनकर यहां पहुंची थीं, उससे रेट टैग हटाना भूल गई थीं।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, ये ड्रेस का रेट टैग था, जिसे उनकी ड्रेस से हटाया नहीं गया था। इस खबर के मुताबिक मेगन की ड्रेस करीब 32 हजार (444 डॉलर) की है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी फिजी से 90 मिनट की फ्लाइट से टोंगा की राजधानी नुकुआ'लोफा पहुंचे।(Karva Chauth: करवाचौथ पर पत्नी को देना चाहते है स्पेशल गिफ्ट, तो आपकी बजट में मौजूद है ये सबसे बढ़िया Offers)

मेगन की इस रेड ड्रेस और इसपर लगे टैग की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसे लेकर जहां कई लोगों ने मेगन पर सवाल उठाए, वहीं कई लोगों ने यह भी कहा मेगन हमेशा ही खूबसूरत लगती हैं, उनकी ड्रेस पर टैग लगा हो या नहीं।

बतादें कि इंग्लैंड के राजकुमार हैरी के साथ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टूर पर गईं मेगन ने खूबसूरत पिक्चर्स ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस से शाही परिवार की सदस्य बनीं मेगन अपने स्टाइल स्टेटमेंट और जमीन से जुड़े अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।(मंदिरा बेदी ने दिखाया अपना हुनर, सिर्फ 1 मिनट में स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहन किया हर किसी को दंग)

गौरतलब है कि मेगन मार्कल प्रेग्नेंट हैं और यह कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी खुश है।अभी कुछ दिनों पहले ही इस शाही जोड़े ने अपने पहले बच्चे के आने की खबर दी है।ashion Week के ये 3 डिजाइनर करेंगे दक्षिण अफ्रीका फैशन वीक में प्रस्तुति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल