1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Mother's Day 2017: भारतीय तनेजा ने अपने ग्रुप के साथ किया कैंसर पीड़ित बेटियों की मांओं का किया मेकओवर

Mother's Day 2017: भारतीय तनेजा ने अपने ग्रुप के साथ किया कैंसर पीड़ित बेटियों की मांओं का किया मेकओवर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2017 10:00 am IST,  Updated : May 14, 2017 10:00 am IST

भारती तनेजा एल्पस ब्यूटी ग्रुप की फाउंडर डॉयरेक्टर भारती तनेजा और एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर गुंजन गौड़ ने ब्लिस फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंसर की बीमारी से लड़ चुकी बेटियों (बच्चियों) की मांओं का खूबसूरत मेकओवर व पैंपर कर बच्चों के लिए खास बनाया।

mothers day- India TV Hindi
mothers day

नई दिल्ली: वैसे तो हर मां के लिए तभी स्पेशल डे होता है, जब उनका बच्चे में चेहरे में स्माइल हो। लेकिन आज के समय में सभी इतने बिजी हो गए है कि किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह थोड़ा सा समय अपनी मां के लिए निकाले। वो मां जो उसके सभी दर्द को खुद लेलेती है। इसीलिए पूरी दुनिया में एक दिन मां के नाम किया गया। जो कि मदर्स डे कहलाया। मदर्स डे में ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने कुछ ऐसा किया। (Mother's Day 2017: इस दिन मां को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स)

भारती तनेजा एल्पस ब्यूटी ग्रुप की फाउंडर डॉयरेक्टर भारती तनेजा और एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर गुंजन गौड़ ने ब्लिस फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंसर की बीमारी से लड़ चुकी बेटियों (बच्चियों) की मांओं का खूबसूरत मेकओवर व पैंपर कर बच्चों के लिए खास बनाया। मदर्स डे को कैंसर सर्वाइवर्स चिल्ड्रेन की मदर्स को समर्पित करने के लिए भारती तनेजा एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर मेकअप एक्सपर्ट गुंजन गौड़ ने कहा, "हम हमेशा से ही ऐसे मेकओवर के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं और आगे भी ऐसे ही उत्साह से काम करते रहेंगे। मैं इन मांओं का जिन्होंने अपनी बच्चियों की जिंदगी के लिए अहम भूमिका निभाई है, उन सभी मदर्स का मेकअप करने के बाद उनके बच्चों व पति के चेहरे की खुशी देखना चाहती हूं साथ ही इन महिलाओं को जिन्होंने अपनी बच्चियों के लिए एक लंबी जंग लड़ी है उन्हें भी खुशी का एक पल देना चाहती हूं।"

वहीं फेमस कॉस्मेटोलॉजिस्ट व ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने कहा, "ये मेकअप सैशन मम्मियों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे उनके बच्चे इस खास दिन पर अपनी मां को एक नए अवतार में देख सके। मदर्स डे, मां और बच्चे के बीच प्यार व लगाव के रिश्ते को दर्शाता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल