1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फैशन डिजायनर रितु कुमार के नए कलेक्शन का चेहरा बनी निम्रत कौर

फैशन डिजायनर रितु कुमार के नए कलेक्शन का चेहरा बनी निम्रत कौर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 10:40 am IST

अभिनेत्री निम्रत कौर डिजाइनर ब्रांड-रितु कुमार के नए ऑटम-विंटर 2017 कलेक्शन के नए कैंपेन से जुड़ गई हैं...

nimrat kaur- India TV Hindi
nimrat kaur

नई दिल्ली: अभिनेत्री निम्रत कौर डिजाइनर ब्रांड-रितु कुमार के नए ऑटम-विंटर 2017 कलेक्शन के नए कैंपेन से जुड़ गई हैं। फोटोग्राफर बिक्रमजीत बोस और वीडियोग्राफर क्रिस्टिना मैकगिलिव्रे ने निम्रत के साथ मिलकर यह कैंपेन शूट किया। (केले के छिलके से पा सकते है आप हैरान करने वाले ये 6 फायदे)

निम्रत ने कहा, "रितु कुमार शुरूआत से ही भारतीय महिलाओं की मानसिकता से जुड़ी हुई है। यह हमारे सफर का हिस्सा रहा है। यह जुड़ाव आंतरिक है। इस ब्रांड ने काफी लंबा सफर तय किया है और यह आज की भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे रितु कुमार से जुड़ने का मौका मिला।"

इस कलेक्शन का नाम, 'अर्बन जिप्सी' है और यह एक विवेकी यात्री की ग्लैमरस संवेदनाओं को एक जमीने से जुड़े स्टाइलिश खानाबदोश को जोड़ने के प्रयासों का एक प्रतिबिंब है।

एशिया की समृद्ध वस्त्र विरासत और शिल्प कौशल से प्रेरित होकर, यह संग्रह वैश्विक संदर्भ में भारतीय डिजाइन सौंदर्यशास्त्र का एक मिश्रण है। (इंडिया टीवी के प्रोग्राम 'आप की अदालत' में आने के बाद इस फोटोशूट के कारण सुर्खियों में है कंगना)

इस कलेक्शन और निम्रत कौर के इससे जुड़ने पर बात करते हुए ब्रांड के सीईओ अमरीश कुमार ने कहा, "इस कलेक्शन का डिजाइन धारकों की पृष्ठभूमि और जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। निम्रत कौर के व्यक्तिगत उपलब्धियों और वैश्विक अपील को देखते हुए, ब्रांड के नए कलेक्शन का प्रतिनिधित्व करने के लिए वह हमारी पहली पसंद थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल