1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेड पर जाने से पहले चेहरे पर लगाएं टमाटर के साथ ये चीज, फिर देखें कमाल

बेड पर जाने से पहले चेहरे पर लगाएं टमाटर के साथ ये चीज, फिर देखें कमाल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 26, 2018 01:38 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 01:38 pm IST

अगर आपक चाहते है कि आपकी स्किन ग्लोइंग के साथ-साथ बेदाग और निखरी हो तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते है। जी हां टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, प्रोटीन के साथ-साथ ऐसे पोषक तत्व पाएं जाते है। जो कि आपकी स्किन को हेल्दी रखता है। टमाटर का इस्तेमाल कर आप बेदाग चेहरा पा सकते है।

Glowing Skin- India TV Hindi
Glowing Skin

नई दिल्ली: जब भी हमें कही बाहर या फिर किसी पार्टी में जाना होता है तो हम मेकअप करते है। हमारे दिमाग में एक बात होती है कि मेकअप करने से सुंदरता बढ़ती है। जो कि सच भी है लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। जी हां अधिक मेकअप करने से आपका चेहरा खराब हो जाता है। जो कि देखने में बहुत ही खराब लगता है।

आज के समय में अधिकतर लोग घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल करते है। आपको विश्वास नहीं होगा कि यह मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट से ज्यादा फायदेमंद होने के साथ-साथ लाइफटाइम आपका साथ देते है।

अगर आपक चाहते है कि आपकी स्किन ग्लोइंग के साथ-साथ बेदाग और निखरी हो तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते है। जी हां टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, प्रोटीन के साथ-साथ ऐसे पोषक तत्व पाएं जाते है। जो कि आपकी स्किन को हेल्दी रखता है। टमाटर का इस्तेमाल कर आप बेदाग चेहरा पा सकते है।

आपको चाहिए

  • टमाटर
  • एलोवेरा मास्क

ऐसे करें यूज

सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें 1 चम्मच टमाटर का जूस, एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें 2 बूंद Tea Tree Essential Oil डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आपको फेसपैक बन तैयार हो गया है।

अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। दूसरे दिन सुबह साफ नार्मल पानी से चेहरा धो लेँ।

लगातार कुछ दिन बेड में जाने से पहले इसे करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल