मुंबई: क्ववांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा कुछ करें और वह सुर्खियां न बने हो ही नहीं सकता है। इन दिनों प्रियंका अपनी साड़ी की वजह से खासा सुर्खियों में है। यह साड़ी इसलिए भी खास है क्योंकि इसे सब्यसाची ने डिजाइन किया है। बता दें कि प्रियंका सब्यसाची के डिजाइन किया साड़ी पहनकर अपने सेक्रेटरी की बेटी का वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने के लिए दिल्ली पहुंचीं थी।
Related Stories

प्रियंका का यह देसी अवतार देखने को मिला। इस दौरान पीसी पीच कलर की शीयर साड़ी में थीं, जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। इसमें प्रियंका बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। काफी समय से प्रियंका के लिए काम कर रहे हैं उनके सेक्रेटरी की बेटी की शादी थी। बता दें कि प्रियंका के साथ उनके सेक्रेटरी चांद मिश्रा काफी समय से एसोसिएट हैं। इनकी बेटी के रिसेप्शन में प्रियंका के अलावा उनकी मॉम मधु चोपड़ा भी शामिल हुई थीं।

बता दें कि शादी में प्रियंका के अलावा कई और सेलेब्स भी मौजूद थे जैसे फिल्ममेकर प्रकाश झा, सिंगर श्वेता पंडित और उनके हसबैंड इवानो फुक्की भी मौजूद थे। वहीं, 'वजह तुम हो' के एक्टर रजनीश दुग्गल भी शादी में शामिल हुए थे।

क्लोज सोर्स के मुताबिक प्रियंका जल्द ही बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का एक इवेंट भी अटेंड करने वाली हैं, जो 24 दिसम्बर को होने वाला है। यहां इनको डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। बता दें कि प्रियंका को उनके फैन्स देसी गर्ल के नाम से ही बुलाते हैं। उनकी फिल्म 'दोस्ताना' का सुपरहिट सॉन्ग देसी गर्ल की वजह से ही उन्हें ये पहचान मिली है