1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ एक दिन में ऐसे पाएं मस्सों से निजात

सिर्फ एक दिन में ऐसे पाएं मस्सों से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2017 11:55 am IST,  Updated : May 19, 2017 11:55 am IST

आपके शरीर से इस दाग को हटाने के लिए लोग तरह-तरह से डॉक्टर से परामर्श लेते हैं। कई लोग मस्से हटाने के लिए ऑपरेशन और लेजर ट्रीटमेंट तक करा लेते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसा नुस्खा बता रहे है। जिससे आप आसानी से आप एक दिन में मस्सा से निजात पा सकते है।

warts- India TV Hindi
warts

नई दिल्ली: कई लोगों के साथ यह समस्या होती है कि उनके स्किन में छोट-छोटे या फिर बड़े मस्से निकल आते है। जिसके कारण आपका शरीर बदसूरत लगने लगता है। यह शरीर में ह्यूमन पापिल्‍लोमा वायरस से बनता है जो कि नुकसानदायक नहीं होते है लेकिन ये सारे शरीर में फैल जाते है और शरीर के किसी भी अंग में निकलकर सुंदरता बिगाड़ सकते है। त्‍वचा, मुंह, रेक्‍टल एरिया कहीं भी ये निकल सकते है। इसे स्‍कीन ट्यूमर के नाम से भी जाना जाता है। ये त्‍वचा पर खुरदुरे रूप में निकलते है। कई बार त्‍वचा पर असमान वृद्धि के कारण भी ये निकल आते है। (अगर रहना है हमेशा जवान, तो अनार के छिलकों का करें यू इस्तेमाल)

आपके शरीर से इस दाग को हटाने के लिए लोग तरह-तरह से डॉक्टर से परामर्श लेते हैं। कई लोग मस्से हटाने के लिए ऑपरेशन और लेजर ट्रीटमेंट तक करा लेते हैं। हम आपको अपनी खबर में ऐसा नुस्खा बता रहे है। जिससे आप आसानी से आप एक दिन में मस्सा से निजात पा सकते है।

सेब का सिरका: सेब का सिरका भी आसानी से मस्सों से निजात दिला सकता है। यह मस्से को झड़ता नहीं है बल्कि मस्सा धीरे-धीरे जलने लगता है। इस सिरके में मस्से के जीवाणुओं को मारने की शक्ति होती है।

इसके लिए सेब का सिरका रोजाना कॉटन या किसी सूती कपड़े में रखें और इसे मस्से पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको मस्से से निजात मिल जाएगा।

शहद: ये हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए मस्सों पर शहद लगातर इसे डॉक्टर टेप से कवर कर दें। इसे करीब 10 से 12 घंटे तक ऐसे ही ढ़के रहने दें। लगभग 15 दिन तक ऐसा करें।

(खूबसूरत दिखने का शौक बना मौत का कारण, करा चुकी थी ये मॉडल 100 से ज्यादा सर्जरी)

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल