1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बेदान त्वचा चाहिए तो, करें नमक का ये इस्तेमाल

बेदान त्वचा चाहिए तो, करें नमक का ये इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 29, 2016 07:44 am IST,  Updated : Apr 30, 2016 02:31 pm IST

नमक में ऐसे गुण पाए जाते है जो स्किन को एक्सफोलिट करता है और उसके रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाता है। लेकिन इन्हें कराना महंगा हो सकता है। लेकिन आप इसे घर पर ही बना सकते है। इसके बाद आप नीचे दिए स्क्रब को ले आओं...

oats salt scrub
oats salt scrub

नमक और ओटमील
आप ये बात तो जानते ही होगे कि ओटमील हमारी सेहत के लिए कितना फादेमंद है, लेकिन आप जानते है कि ये सौंदर्य के लिए रुप में काफी फायदेमंद है। इसे नमक के साथ मिलाकर चेहरे में लगाने से आपको बेदाग स्किन के साथ-साथ ग्लो मिलेगा। इसके लिए एक बाउल में दो चम्‍मच ओटमील पाउडर, एक चुटकी सेंधा नमक, 6 बूंद नींबू का रस और 5 बूंद बादाम का तेल डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इस स्क्रब को अपने चेहरे में ठीक ढंग से लगाकर कम से कम 5 मिनट लगा रहने दे। इसके बाद साफ पानी से धों लें।

नमक और तेल का स्‍क्रब
अगर आपके चेहरे में दाग-धब्बे या फिर पिपंल की समस्या है तो यह स्क्रब आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिए आप अच्छे किस्म का तेल यानी कि लेवेंडर, पिपरमिंट या रोजमेरी आदि का तेल को नमक मिलाकर अपने चेहरे में लगाइए। इससे आपको फायदा मिलेगा। लेकिन इसका इस्तेमाल महीने में सिर्फ एक बार ही करें। आप चाहे तो इसे बादाम के तेल में मिलाकर लगा सकती है। इसके लिए सात चम्‍मच बादाम तेल और बारह चम्‍मच नमक मिलाएं और फिर अपने चेहरे को स्क्रब करें। इस स्‍क्रब को हल्के-हल्के माथे, नाक व होठों के नीचे स्क्रब करें।   

अगली स्लाइड में पढ़े और स्क्रब के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल