1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Pre- Engagement Party: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने पहना इस डिजायनर का डिजाइन किया लहंगा, जानिए क्या है खास

Pre- Engagement Party: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने पहना इस डिजायनर का डिजाइन किया लहंगा, जानिए क्या है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2018 03:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 03:45 pm IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी होने वाली है। 28 जून को दोनों की प्री इंगेजमेंट पार्टी हुई। जिसमें खेल, सिनेमा जगत के कई बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस खास मौके में आकाश अंबानी और श्वेता मेहता काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

akash ambani and shloka ambani- India TV Hindi
akash ambani and shloka ambani

नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी होने वाली है। 28 जून को दोनों की प्री इंगेजमेंट पार्टी हुई। जिसमें खेल, सिनेमा जगत के कई बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। इस खास मौके में आकाश अंबानी और श्वेता मेहता काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लहंगा की फोटो शेयर करते हुए इसके खासियत का जिक्र किया है। लहंगा और ज्वैलरी की फोटो शेयर करते उन्होंने इसकी खासियत का भी जिक्र किया है। 

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने इस खास मौके पर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजायन किया हुआ लहंगा पहना। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने बेबी पिंक कलर का एंब्राइड्री लंहगा पहना। इसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी। जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। वहीं आकाश अंबानी से पर्पल कलर की शेरवानी के साथ व्हाइट कलर का पयजामा पहना। जिसमें वह काफी अच्छे रहें थें।

इस मौके में कई रस्में निभाई गई। जिसमें वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे है। वहीं दूसरी तरफ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने भी फैशन डिजायनर अबुजानी संदीप घोसल द्वारा डिजायन किए हुआ लंहगा पहना। इसके साथ डायमंड ज्वैलरी पहनी। जिसमें वह सिंपल मेकअप किया हुआ था।

अपने बेटे की प्री इंगेडमेंट में नीता अंबानी पीछे रह जाएं। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बेटी-बहू की तरह नीता अंबानी भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने महरुन कलर के लहंगे के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना। इसके साथ ही कुंदन की ज्वैलरी पहनी। नीता अंबनी ने कुंदन की नथ पहनी। जो कि आपकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी।

इस खास मौके में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ नजर आएं। इस खास मौके में अंजली ने पिंक और ऑरेंज कॉम्बिनेशन कलर की साड़ी पहनी वह सचिन ने भी डार्क पिंक कलर के कुर्ते और गोल्डन कलर के पायजामा के साथ नज़र आएं।

इस प्री-इंगेजमेंट पार्ट में शाहुरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आएं। गौरी खान ने ब्लैक-सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आईं।

करण जौहर भी मनीष मल्होत्रा के डिजायन किया हुआ रेड कलर का शेरवानी पहना। जिसमें वह काफी हैंडसम नजऱ आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल