1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, नहीं होते साइड इफेक्ट

पिंपल से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, नहीं होते साइड इफेक्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 23, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 02:28 pm IST

आज के समय में पिंपल्स एक आम समस्या बन गई है। इससे चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है। कई बार ये दर्दनाक भी बन जाते हैं।

पिंपल से छुटकारा...- India TV Hindi
पिंपल से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय Image Source : FREEPIK.COM

पिंपल्स आज के समय की एक आम समस्या है। कई बार तो ये इतना ज्यादा परेशान करते हैं कि एक के बाद एक पिंपल्स से पूरा चेहरा भर जाता है। साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बे भी हो जाते हैं। पिंपल्स की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब खान-पान, शरीर में अंदरूनी चीज की कमी, धूल, मिट्टी। इसके अलावा स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट भी बहुत मायने रखती है। ज्यादा तेल मसाले के सेवन से पेट सही से साफ नहीं होता जिसके चलते भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है। लेकिन धबराएं नहीं अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे

शहद

honey
Image Source : FREEPIK.COMशहद 

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना शहद का सेवन करने से, या शहद को फेस में लगाने से पिंपल्स की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ग्रीन टी को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी के सेवन से पिंपल्स की समस्या को कम किया जा सकता है।इसके लिए आप इसके बैग को ठंडा करके पिंपल्स वाली जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐलोवेरा

aleovera
Image Source : FREEPIK.COMएलोवेरा 

ऐलोवेरा को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐलोवेरा को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐलोवेरा जूस के सेवन से शरीर के खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐलोवेरा जूस पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Hair Care Tips: लंबे और घने बाल पाने के लिए इन 5 आदतों को बनाएं रुटीन का हिस्सा, दिखेगा फर्क

कम उम्र में ही बाल हो गए है सफेद तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में पाएं बेजान-रूखे बालों से निजात

जवां स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं तुलसी से बना ये एंटी एजिंग फेसपैक, पाएं बेहतरीन निखार

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल