1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Video: प्लान है गरबा नाइट में जाने का, तो स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये टैटू

Video: प्लान है गरबा नाइट में जाने का, तो स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये टैटू

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 02:57 pm IST

इस साल भी युवाओं में टेटू को लेकर दीवानगी देखी जा रही है। वे अभी अलग-अलग टेटू ट्राय कर रहे हैं। इस समय टेम्पररी टेटू का क्रेज बढ़ा है। जो करीब 5 दिनों बाद निकल जाता है। युवा इस समय इसी तरह का टैटू पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें...

garba tattoo- India TV Hindi
garba tattoo

नई दिल्ली; देशभर में नवरात्र का पर्व जहां धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं चारों ओर गरबे की धूम भी मची है। गुजरात में ये उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान गरबा (डांडिया) खेला जाता है। और गरबे में टैटू न बनवाया हो तो यह हो नहीं सकता है। आइए आपको लेकर चलते है गुजरात के अहमदाबाद....

गुजरात का गरबा पारंपरिक है। पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से गरबे का आयोजन किया जाता है। गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर सहित पूरे प्रदेश में गरबा खेला जाता है। गरबा करने को लेकर मान्यता है कि जो लोग नंगे पांव गरबा करते है उनकी मां दुर्गा हर मन्नत पूरी करती है। इसी कारण इस दिन लड़कियां चनिया-चोली पहनती हैं, वहीं लड़के गुजराती केडिया और सिर पर पगड़ी बांधते हैं। (असमय गिर रहे है बाल, तो परेशान न हो लड़कियों को पसंद आते है गंजे लोग)

टैटू आर्टिस्ट के अनुसार इस साल भी युवाओं में टेटू को लेकर दीवानगी देखी जा रही है। वे अभी अलग-अलग टेटू ट्राय कर रहे हैं। इस समय टेम्पररी टेटू का क्रेज बढ़ा है। जो करीब 5 दिनों बाद निकल जाता है। युवा इस समय इसी तरह का टैटू पसंद कर रहे हैं। ताकि नवरात्रि के समय आकर्षक टैटू बनवाया जा सके। इतनी ही नहीं लड़कियां चेहरे, कमर पर भी ज्वैलरी की जगह टैटू बनवा रही है। जिससे कि उसका लुक स्टाइलिश लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल