1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Summer Hair Care: चिपचिपे और बेजान बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, पाएं शाइनिंग हेयर

Summer Hair Care: चिपचिपे और बेजान बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, पाएं शाइनिंग हेयर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2021 09:08 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 09:09 pm IST

गर्मी के मौसम में पसीने के कारण बालों में चिपचिपाहट होना एक सामान्य समस्या है। जानिए कैसे रखें बालों को हेल्दी।

Summer Hair Care: चिपचिपे और बेजान बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, हमेशा रहेंगे हेल्दी बाल- India TV Hindi
Summer Hair Care: चिपचिपे और बेजान बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, हमेशा रहेंगे हेल्दी बाल Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में पसीने के कारण बालों में चिपचिपाहट होना एक सामान्य समस्या है। लेकिन इसके कारण आपके बालों के स्कैल्प में लगातार नमी बनी रहती हैं जिसके कारण बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है। 

इतना ही नहीं धूप और गर्म हवाओं के कारण स्किन के साथ-साथ बालों पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण बालों रूखे बेजान होने के साथ-साथ डैमेज हो जाते हैं। जिस तरह हम अपनी स्कीन को प्रोटेक्ट करने करने के लिए सन क्रीम के साथ विभिन्न तरीके के फेसपैक का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह बालों को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। 

Skincare Routine: चेहरे का हमेशा जवां रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा नैचुरल निखार

  • गर्मी के चलते ज्यादातर धूप और पसीने के साथ अपना वक्त बीतना पड़ता है। जिसके बाद हम अपने बालों को धो लेते हैं। लेकिन बाल धोने के बाद अधिक ड्राई हो जाते है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले सरसों, नारियल या फिल ऑलिव ऑयल से बालों की चंपी करें। ऐसा करने से आपके बाल ड्राई नहीं होंगे। इसके साथ ही बालों की ऊपरी परत को तेज धूप से डैमेज होने से बचाता है। आयलिंग के  बाद ही अपने बालों माइंड शैंपू धोएं। 
  • बालों में शैंपू करने के बाद हल्के गीले में सीरम का इस्तेमाल जरूर करे। इससे आपके बालों की शाइनिंग बरकरार रहेगी।  
  • वीकेंड में आप चाहे तो हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों की डीप क्लीनिंग के साथ ही हाइड्रेशन हो जाएगी। इसके लिए आप वीकेंड का दिन चुने। क्योंकि हेयर मास्क के लिए 30-40 मिनट तो जरूर दें। 

लंबे-घने बालों के लिए सप्ताह में 2 बार लगाएं ये चीजें, ड्रैंडफ, हेयर फॉल सहित हर समस्या से मिलेगा निजात

घर पर बनाएं ये हेयर मास्क

 
केला  शहद हेयर मास्क

सामग्री

  • 1 केला
  • एक चौथाई कप शहद
  • आधा कप दही

लंबे-घने और मजबूत बालों के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, ड्रैंडफ सहित हर समस्या से मिलेगा छुटकारा

ऐसे बनाएं
एक बाउल में केला को मैश करे। इसके बाद इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। 25-30 मिनट लगा रहने के बाद बालों को धो लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल